अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए वैश्य अग्रवाल समाज: दलीप

अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए वैश्य अग्रवाल समाज: दलीप
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी में महाराज अग्रसेन की आरती में शामिल वैश्य समाज के गणमान्य नागरिक।

सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती करके महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कस्बा गागलहेड़ी के अग्रसेन चौक पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित आरती व माल्यार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सूचना अधिकारी दलीप गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलते हुए हमें अपने बिखरे हुए समाज को एकजुट करना है तथा अपने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कराना है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षित विद्यार्थी ही देश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उद्योगपति आदेश बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवादी शासन व्यवस्था की स्थापना की थी जिसमें किसी व्यक्ति की कोई आर्थिक हानि होती है तो वह राजा से ऋण ले सकता है और उस ऋण से व्यापार कर पैसा कमाकर राजा को वापस देता था। उसी के आधार पर आज बैंकों की स्थापना की गई है जिससे हम अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं।

कार्यक्रम को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंत्री वत्सल गुप्ता, गागलहेड़ी नगराध्यक्ष पंकज सिंघल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, जनेश्वर गुप्ता, मधुर गुप्ता, पंकज सिंघल, अमित गर्ग, अनिल गुप्ता, सुलक्षण गुप्ता, विनीत गोयल आदि मौजूद रहे।