सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण एवं नियमित स्क्रीनिंग किया जाना आवश्यक
- प्रत्येक तीन वर्ष में महिलाओं को स्क्रीनिंग करवाने के लिए करें जागरूक
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजीव मांगलिक के मार्गदर्शन में एनसीडी के अंतर्गत पापुलेशन बेस्ड कार्यक्रम में उपलब्ध कराई गयी ओव/विया किट का उपयोग करने हेतु ब्लॉक रामपुर मनिहारान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में एएनएम एवं सीएचओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सरविक्स कैंसर की समय से स्क्रीनिंग हेतु प्रशिक्षित करना है।
एएनएम, सीएचओ से बताया गया कि 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओं की स्क्रीनिंग आवश्यक है। यह कैंसर महिलाओं में पाया जाता है। इस कैंसर का उपचार एवं बचाव दोनों सम्भव है। महिलाओं में इस रोग के प्रति जागरूकता की कमी के कारण उन्हे समय से जानकारी नही मिलपाती जिसकी वजह से चिकित्सकों को इनका उपचार करना कठिन हो जाता है। इससे बचने के लिये टीकाकरण को लेकर बडे पैमाने पर जागरूकता एवं नियमित स्क्रीनिंग की आवश्यकता है। सर्वाइकल कैंसर का शुरूआती स्तर पर पता लगाना आवश्यक है। क्योंकि इसमें 10 से 15 वर्ष तक प्री कैंसर स्टेज पर रहता है। हर तीन वर्ष में महिलाओं को स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी जाती है।
नोडल अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड द्वारा समस्त एएनएम एवं सीएचओ को जानकारी दी गयी गयी कि यह कार्यक्रम प्रदेश के 45 जनपदों में संचालित किया गया है तथा भ्रांतियों का निस्तारण किया गया। डा0 अजीत राठी, अधीक्षक रामपुर मनिहारन के द्वारा वीडियों के माध्यम से कैंसर की रोकथाम पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में लोहित भारती, आदेश बीपीएम, एएनएम व सीएचओ उपस्थित रहे।
