• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा, हो सकती हैं सियासत में सक्रिय

  • September 8, 2021
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा, हो सकती हैं सियासत में सक्रिय
  • Uttarakhand Governor उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी।

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह तीन साल 12 दिन इस पद पर कार्यरत रहीं। तीन दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात के बाद से यह अंदेशा जताया जा रहा था। इस इस्तीफे के साथ ही राज्य का आठवें राज्यपाल को लेकर इंतजार बढ़ गया है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के संबंध में खबर ब्रेक की थी। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 में उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के तौर पर पदभार संभाला था। वह राज्य की दूसरी महिला गवर्नर थीं। उनसे पहले मार्ग्रेट अल्वा भी यह पद संभाल चुकी हैं। उत्तरप्रदेश में आगरा की मेयर रह चुकीं बेबी रानी मौर्य के बारे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार और भाजपा उन्हें अलहदा जिम्मेदारी से नवाज सकते हैं।

नई भूमिका में उतारने की चर्चा

उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। कयास ये भी हैं कि उत्तरप्रदेश की सियासत में वह सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। भाजपा चुनाव के मद्देनजर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप सकती है। केंद्र सरकार के स्तर से भी उन्हें राज्यपाल से इतर संवैधानिक पद सौंपा जा सकता है। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसतरह की चर्चाओं को बल मिला है।

राज्य सरकार के साथ बना रहा खिंचाव

इन सबके बीच राज्यपाल के पद से उनकी विदाई के पीछे राज्य की भाजपा सरकार और राजभवन के बीच खिंचाव को भी अहम वजह माना जा रहा है। दोनों के बीच समन्वय की कमी की शिकायतें केंद्र सरकार और पार्टी हाईकमान तक भी पहुंचीं। विधानसभा से पारित विधेयकों के राजभवन में लंबे समय तक रुके रहने से भाजपा सरकार को कई मौकों पर असहज होना पड़ा। पारित कुछ विधेयकों को लंबे समय बाद भी राजभवन की मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रयासों को कामयाबी नहीं मिल पाई।

बेबी रानी मौर्य का संक्षिप्त जीवन परिचय

    • जन्म तिथि: 15 अगस्त 1956।
    • शैक्षणिक योग्यता: एमए, बीएड।
    • पति का नाम: प्रदीप कुमार (पूर्व डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक) पता-4/ए, करियप्पा रोड आगरा।
    • 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर।
    • वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं।
    • वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।
    • 18 वर्षों से नव चेतना जागृति संस्था के माध्यम से दलित व पिछड़ी महिलाओं को जागरूकता करने व न्याय दिलाने का कार्य।
    • वर्ष 1996 में समाज रत्‍‌न, 1997 में उत्तरप्रदेश रत्‍‌न और 1998 में नारी रत्‍‌न से सम्मानित।।
    • 27 अगस्‍त 2018 को उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल पद की शपथ ली। आठ सितंबर 2021 को पद से इस्‍तीफा दिया।

 


Post navigation

Prev
Next
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026
‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

  • March 3, 2026
संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

  • March 3, 2026
कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026
  • खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त March 3, 2026
  • BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल March 3, 2026
  • तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा March 3, 2026
  • ‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न March 3, 2026
  • ‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला March 3, 2026
  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez