shobhit University Gangoh
 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे गति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे गति
  • विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। भारतीय पार्टी के चाणक्य माने वाले अमित शाह का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।

अमित शाह के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भाजपा के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। अमित शाह 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना में पहुंचे। उनका पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें।

jagran

सदस्यों की संख्या का रिकॉर्ड बनाने के अभियान में भाजपा

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। संख्याबल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी भाजपा के उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे अमित शाह

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

इसके बाद उनका पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। वह अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव तथा महामंत्र संगठन सुनील बंसल से विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करेंगे। संगठन ने अपना आंतरिक सर्वे कराया है। करीब सौ सीट पर जनता विधायकों से काफी नाराज है। इसी कारण माना जा रहा है कि इस बार सौ विधायकों का टिकट कट सकता है। शाह का रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा। अगले दिन शनिवार सुबह उनकी दिल्ली रवानगी प्रस्तावित है।

पार्टी ने तेज किया ‘मिशन उत्तर प्रदेश फतेह अभियान’

विधानसभा चुनाव 2022, फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा किया तो केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह प्रदेश की जनता की चुनावी नब्ज टटोलने शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ दौरे पर अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनात्मक के साथ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रभारी रहते 2014 में भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

Jamia Tibbia