US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, ‘ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में…’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनावों ने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया है और राष्ट्रपति ट्रंप को साफ तौर पर नकार दिया है. लोगों से परे ये नतीजे दिखाते हैं कि मिडटर्म चुनाव जवाबदेही तय करने में कितनी ताकत रखते हैं.
जयराम रमेश ने लिखा कि हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जिस वन नेशन, वन इलेक्शन (ONOE) के विचार को बढ़ावा दे रही है, वह जवाबदेही तय करने वाले इस माध्यम को काफी हद तक कमजोर कर देगा. अमेरिका के मध्यावधि चुनावों ने उस संस्थागत संतुलन को भी बहाल किया है, जो एक संवैधानिक लोकतंत्र का मूल आधार होता है. भारत में 2014 के बाद से यह संतुलन खतरनाक तरीके से बिगड़ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप मानी हार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मिडटर्म चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं. इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और गवर्नर पदों के प्रमुख मुकाबलों में जीत हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत की है. ट्रंप ने मंगलवार रात चुनावी नतीजे आने के दौरान द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.’’
डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में अमेरिकी सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है. इन सभी प्रांतों में ट्रंप ने मतदाताओं से उन्हें उम्मीदवार मानकर वोट देने की अपील की थी और जोरदार चुनाव प्रचार किया था.
