shobhit University Gangoh
 

मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल, मुस्लिमों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल, मुस्लिमों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

राजस्थान के जयपुर में पथराव की घटना सामने आई है। राजधानी के चौमूं इलाके में मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालात से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज करके हालात को कंट्रोल किया।

अचानक से शुरू हुई पत्थरबाजी

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाद पत्थर पड़े थे, जिसे मुस्लिम समुदाय की सहमति के बाद हटाया जा रहा था। तभी अचानक लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में इकट्ठा लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

पत्थर और बोतलें फेंकी गईं

तभी देखते ही देखते पुलिस टीम पर पत्थरबाजी होने लगी। इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा। उपद्रवी पथराव करते रहे। सड़क पर पत्थर ही पत्थर और बोतलें पड़ी हुई हैं। पथराव के वक्त उपद्रवियों द्वारा बोतलें भी फेंकी गईं।

 

 

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

हालात का काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। फिलहाल हालात पुलिस के कंट्रोल में है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

चौमूं में इंटरनेट सेवा की गई बंद

इलाके में तनाव को देखते हुए 24 घंटे के लिए चौमूं में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Jamia Tibbia