अयोध्या में सपा कार्यक्रम में हंगामा: कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गाली-गलौज, महिला से बदसलूकी

अयोध्या में सपा कार्यक्रम में हंगामा: कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गाली-गलौज, महिला से बदसलूकी

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता आपसी बहस में उलझ गए, और सर्किट हाउस के बाहर फोटो खिंचवाने के विवाद में महिला कार्यकर्ता के साथ भी बदसलूकी की गई। यह घटना तब हुई जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले कार्यकर्ताओं में वर्चस्व को लेकर खींचतान चल रही थी।

इतना ही नहीं, पार्टी के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ भी कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। हालांकि, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ और कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया गया।

इस विवाद से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है और पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


विडियों समाचार