उपाध्याय समाज को संगठित होने की आवश्यकता: दिनेश

- सहारनपुर में उपाध्याय समाज की बैठक को सम्बोधित करते अतिथिगण।
सहारनपुर [24CN]। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज एकजुट होकर राजनीति में भागीदारी करने के साथ-साथ अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें ताकि उपाध्याय समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। डा. दिनेश उपाध्याय समाज आज यहां योगी नाथ महासभा व अखिल भारतीय उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में भागीदारी के बिना उपाध्याय समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। इसलिए उपाध्याय समाज अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए राजनीति में भागीदारी करे। इस दौरान नगर निगम के पार्षद प्रदीप उपाध्याय, रणधीर उपाध्याय, बाला सुंदरी मंदिर के मठाधीश पं. सतेंद्र शर्मा, नकलीराम उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, विजयपाल उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, विनय सिंघल, दिलीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।