shobhit University Gangoh
 

UP: योगी के मंत्रियों को मिले विभाग, ब्रजेश पाठक बने हेल्थ मिनिस्टर

UP: योगी के मंत्रियों को मिले विभाग, ब्रजेश पाठक बने हेल्थ मिनिस्टर
  • उत्तर प्रदेश की सत्ता पर फिर से काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के मंत्रियों को भी विभाग अलॉट ( UP Ministers Portfolio Distribution ) कर दिए गए हैं.

News Delhi : उत्तर प्रदेश की सत्ता पर फिर से काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath  ) के मंत्रियों को भी विभाग अलॉट ( UP Ministers Portfolio Distribution ) कर दिए गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री बने ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं. जबकि उनके ही समकक्ष केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास समेत 6 विभाग दिए गए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व, गृह, सूचना जैसे बड़े विभाग अपने पास रखे हैं. जबकि सुरेश खन्ना को वित्त व संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है.

योगी आदित्यनाथ (CM) नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, नागरिक उड्डयन, न्याय, सैनिक कल्याण समेत 34 मंत्रालय.
केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री) ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण
ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री) चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह जल शक्ति
अरविंद कुमार शर्मा नगर विकास
जतिन प्रसाद PWD
सुरेश कुमार खन्‍ना वित्‍त एंव संसदीय कार्य
सूर्य प्रताप शाही कृषि
जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्‍कृति
लक्ष्मी नारायण चौधरी गन्ना विकास
धरमपाल सिंह पशुधन और दुग्ध विकास
बेबी रानी मौर्या महिला कल्याण मंत्रालय
नंद गोपाल गुप्‍ता ‘नंदी’ औद्योगिक विकास
भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायती राज
अनिल राजभर श्रम एंव सेवायोजन
राकेश सचान सूक्ष्‍म, लघु एंव मध्‍यम उद्यम
योगेंद्र उपाध्‍यय उच्‍च शिक्षा

राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)

नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध
कपिल देव अग्रवाल  व्‍यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
रवींद्र जायसवाल स्‍टाम्‍प तथा न्‍यायालय शुल्‍क एवं पंजीयन,
संदीप सिंह बेसिक शिक्षा
गुलाब देवी माध्‍यमिक शिक्षा
गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्‍याण,
धर्मवीर प्रजापति कारागार एवं होमगार्डस
असीम अरुण समाज कल्‍याण, अुनसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण
जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर सहकारिता
दयाशंकर सिंह परिवहन
नरेंद्र कश्‍यप पिछड़ा वर्ग कल्‍याण एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण
दिनेश प्रताप सिंह उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्‍यापार तथा कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्‍सेना वन एवं पर्यावरण, जन्‍तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आयुष, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग

राज्‍य मंत्रियों को मिले ये विभाग

 मयंकेश्‍वर सिंह संसदीय कार्य
दिनेश खटीक जल शक्ति
संजीव गोंड समाज कल्‍याण
बलदेव सिंह ओलख कृषि शिक्षा
अजीत पाल विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी
जसवंत सैनी संसदीय कार्य एंव औद्यौगिक विकास
राकेश निषाद जल शक्ति
मनोहर लाल मन्‍न श्रम एंव सेवायोजन
संजय गंगवार गन्‍ना विकास एवं चीनी
बृजेश सिंह लोक निर्माण
केपी मलिक वन एवं पर्यावरण, जन्‍तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
सुरेश राही कारागार
सोमेंद्र तोमर उर्जा एंव वैकल्पिक उर्जा
अनूप प्रधान वाल्‍मीकि राजस्‍व
प्रतिभा शुक्‍ला महिला कल्‍याण, बाल विकास एवं पुष्‍टाहार
राकेश राठौर नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्‍मूलन
रजनी तिवारी उच्‍च शिक्षा
सतीश शर्मा खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
दानिश आजाद अंसारी अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, मुस्लिम वक्‍फ एवं हज
 विजय लक्ष्‍मी गोत ग्राम्‍य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्रायल
Jamia Tibbia