shobhit University Gangoh
 

UP: इंटर कॉलेज के 2 कर्मचारियों ने महिला सहकर्मी के साथ रेप कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार

UP: इंटर कॉलेज के 2 कर्मचारियों ने महिला सहकर्मी के साथ रेप कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक इंटर कॉलेज के 2 कर्मचारियों को एक महिला सहकर्मी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह घटना जिले के कांधला कस्बे की है।

Jamia Tibbia