shobhit University Gangoh
 

UP: 41 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 429 हुई

UP: 41 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 429 हुई

आगरा: ताज नगरी आगरा में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 5 नए और नए केस मिलने से स्वास्थ्य और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अकेले आगरा की बात करें तो यहां अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। इससे पहले वीरवार को जिले में 19 नए मामलों में 5 जमाती और 6 पारस पाए गए थे। वहीं बुधवार को जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत भी हुई। नए केसों के साथ अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 429 पहुंच गई है। जमातियों की बात करें तो कुल केस में से इनकी संख्या आधे से अधिक यानि 232 है। प्रदेश की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब यह संक्रमण 41 जिलों तक फैल चुका है।

इन जिलों में हुई मौत
प्रदेश में मरने वालों का संख्या चार हो गई है। बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से एक-एक लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो की उम्र 70 साल से अधिक जबकि एक की उम्र 55 व दूसरे की 25 साल थी।

PunjabKesari

Jamia Tibbia