shobhit University Gangoh
 

UP Politics ‘योगी मेरे दुश्मन नहीं दोस्त, 4 बार संसद में बैठे मेरे साथ’; लेकिन उनके… सांसद डॉ. बर्क का बयान

UP Politics ‘योगी मेरे दुश्मन नहीं दोस्त, 4 बार संसद में बैठे मेरे साथ’; लेकिन उनके… सांसद डॉ. बर्क का बयान

संभल लोकसभा से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते है। वह अपने बयानों में ऐसा कुछ कह देते हैं कि राजनीतिक गलियारों में हंगामा हो जाता हैं। खासकर भाजपा को लेकर लेकिन इस बार डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सभी लोग अचंभित हैं और उसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

संभल : अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा सांसद डा. बर्क ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया है, हां उनके और हमारे विचार कुछ अलग हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह उनके साथ चार बार संसद में भी बैठे थे। उनके इस बयान को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने भी बयान पर खुशी जताई है।

संभल लोकसभा से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते है। वह अपने बयानों में ऐसा कुछ कह देते हैं कि राजनीतिक गलियारों में हंगामा हो जाता हैं। खासकर भाजपा को लेकर, लेकिन इस बार डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सभी लोग अचंभित हैं और उसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

सांसद बोले- योगी मेरे दोस्त

दरअसल सांसद डा. बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया हैं। सांसद ने कहा कि सीएम योगी उनके दोस्त हैं और वह चार बार उनके साथ संसद में भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि योगी मेरे दुश्मन नहीं हैं, बल्कि मेरे दोस्त हैं। हां उनके और हमारे विचार कुछ अलग हैं।

इस दौरान सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता पर पूर्व राष्ट्रपति कलाम को याद किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की देन है। हम उनके लिए दुआ कर रहे हैं। उनके विचारों को डवलप करने के बाद आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वहीं उनके बयान को लेकर सांसद डिंपल यादव ने भी खुशी जताई है।

Jamia Tibbia