लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।
बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह 20 मई को उन्हें नेता सदन (leader of Legislative Council) बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
फिलहाल , स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने स्वतंत्रदेव के नेता सदन पद से इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। नए नेता सदन के लिए अभी लेटर नहीं आया है। थोड़ी देर में लेटर आने की संभावना जताई जा रही है।