• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Panchayat Chunav 2021: सुप्रीम कोर्ट में यूपी के पंचायत चुनाव पर रोक लगाने को लेकर याचिका दायर

  • April 19, 2021
UP Panchayat Chunav 2021: सुप्रीम कोर्ट में यूपी के पंचायत चुनाव पर रोक लगाने को लेकर याचिका दायर
  • Supreme Court सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने वाले का कहना है कि देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ रहे हालात देखते हुए उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर रोक लगाना ही उचित होगा।

लखनऊ । कोरोना वायरस संक्रमण के गति पकडऩे के बीच भी उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दाखिल की गई है। सचिन भारद्वाज की इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बीत एक हफ्ते पहले और भाजपा के बांदा से विधायक प्रकाश द्विवेदी के सोमवार को प्रदेश में पंचायत चुनाव को रोकने की मांग के बीच में आज सुप्रीम कोर्ट में इसी को लेकर एक याचिका दाखिल की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने वाले का कहना है कि देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ रहे हालात देखते हुए उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर रोक लगाना ही उचित होगा। दो चरण के चुनाव में कहीं पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क लगाए मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। यहां पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव पर रोक लगाना ही सही होगा।

इससे पहले भी पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के लिए कई विपक्षी पार्टियों सहित समाजसेवी संगठनों ने भी आवाज उठाई थी। अब पंचायत चुनाव का मामला देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच चुका है। कोरोना के भयानक प्रकोप को देखते हुए पंचायत चुनाव पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। अब यह तो देखने वाली ही बात होगी कि, इस पर शीर्ष अदालत की तरफ से क्या निर्देश दिया जाता है

पंचायत चुनाव आगे बढ़ाने के लिए विधायक ने सीएम को लिखा पत्र: कोरोना संक्रमण की भयावहता और ग्रामीण इलाकों में तेजी से पैर फैलाने का हवाला देते हुए बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंचायत चुनाव आगे बढ़ाए जाने के लिए पत्र भेजा है। कहा कि एक भाजपा समॢथत प्रत्याशी की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो चुकी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। प्रत्याशी गांवों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं और ग्रामीण इलाके भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026
सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को

सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक March 28, 2026
  • ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह March 28, 2026
  • ‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान March 28, 2026
  • ‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव March 28, 2026
  • नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान March 28, 2026
  • पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल March 28, 2026
  • Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा March 28, 2026
  • ‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी March 28, 2026
  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez