• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP News: मानसून की बेरुखी ने चिंता में डाला, सामान्य से 62 प्रतिशत कम वर्षा पर सीएम योगी ने विभागों को किया अलर्ट

  • July 15, 2022
UP News: मानसून की बेरुखी ने चिंता में डाला, सामान्य से 62 प्रतिशत कम वर्षा पर सीएम योगी ने विभागों को किया अलर्ट
  • UP Latest News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। विलंब से बोआई उपज को प्रभावित करती है लेकिन हमें वैकल्पिक प्रबंध के लिए तैयार रहना होगा। सभी परिस्थितियों के लिए कार्ययोजना तैयार रहनी चाहिए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी ने अब सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में बेशक पर्याप्त जलराशि हो, लेकिन सामान्य से लगभग 62 प्रतिशत कम वर्षा की रिपोर्ट ने सरकार को सतर्क कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत संबंधी सभी विभागों को अलर्ड मोड पर रहने का निर्देश दिया है। अगले एक सप्ताह को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मानसून की स्थिति की समीक्षा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की। इसमें रिपोर्ट दी गई कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि सामान्य वर्षा 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 प्रतिशत कम है।

इस बीच एकमात्र आगरा ऐसा जिला रहा, जहां सामान्य वर्षा हुई है। ललितपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी और हापुड़ में सामान्य (80 से 120 प्रतिशत) और खीरी, देवरिया, एटा और बिजनौर में सामान्य से कम (60-80 प्रतिशत) वर्षा हुई है। 19 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से 40 से 60 प्रतिशत तक ही वर्षा दर्ज की गई है।

इस पर सीएम योगी ने कहा कि इस बार मानसून में देरी है। हालांकि प्राकृतिक वर्षा जल से सिंचाई के साथ-साथ सरकार द्वारा नहरों, नलकूपों के विस्तार से सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाया गया है। ताजा स्थिति के अनुसार सभी प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में पर्याप्त जलराशि है। यह संतोषप्रद स्थिति है।

उन्होंने कहा कि कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बोआई प्रभावित हुई है। खरीफ अभियान 2022-23 के तहत 13 जुलाई तक प्रदेश में 96.03 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 42.41 लाख हेक्टेयर की बोआई हो सकी है, जो कि लक्ष्य का मात्र 44.16 प्रतिशत ही है। इसमें भी 45 प्रतिशत हिस्सा अकेले धान की बोआई का है। पिछले वर्ष इसी तिथि तक 53.46 लाख हेक्टेयर भूमि पर बोआई हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। विलंब से बोआई उपज को प्रभावित करती है, लेकिन हमें वैकल्पिक प्रबंध के लिए तैयार रहना होगा। सभी परिस्थितियों के लिए कार्ययोजना तैयार रहनी चाहिए। कृषि, सिंचाई, राहत, राजस्व आदि संबंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें।

बांदा, चंदौली, हमीरपुर, देवरिया, जालौन के साथ-साथ बलिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों पर विशेष ध्यान देने पर उनका जोर था। योगी ने कहा कि अगला एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026
  • ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल March 5, 2026
  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब… March 5, 2026
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा March 5, 2026
  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez