shobhit University Gangoh
 

यूपीः मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न-ए-आजादी, शान से बोलीं- ‘भारत माता की जय’

यूपीः मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न-ए-आजादी, शान से बोलीं- ‘भारत माता की जय’

मेरठः 74 वें स्वतंत्रता दिवस को देश भर में लोगों ने धूमधाम से मनाया। लोगों ने इसके साथ ही शहीदों को नम आंखों से याद भी किया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्लिम महिलाओं ने शान से तिरंगा झंडा फहराया और जश्न-ए-आजादी मनाया। इसके साथ ही महिलाओं ने वंदे मातरम गीत भी गाया।

बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के डॉक्टर इंद्रेश कुमार के आह्वान पर महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज़ ने अपने निवास पर झंडा फहराकर वंदे मातरम का गायन किया। कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है और हमें इसे गाने से कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इसको रोज गाते हैं। अपने भारत माता की जय-जयकार करते हैं। अपने परिवार के साथ शाहीन ने राष्ट्रगान भी गाया और 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस की खुशियां मनाई। हमारा भारत अखंड भारत बनेगा।

Jamia Tibbia