UP MLC Election 2022 Voting Live : यूपी एमएलसी चुनाव में 27 सीटों पर तेजी से हो रही वोटिंग, सपा का आरोप- मतदान में हो रही लोकतंत्र की हत्या

UP MLC Election 2022 Voting Live : यूपी एमएलसी चुनाव में 27 सीटों पर तेजी से हो रही वोटिंग, सपा का आरोप- मतदान में हो रही लोकतंत्र की हत्या
  • UP MLC Election 2022 Voting Live Updates in Hindi : यूपी एमएलसी चुनाव में 95 प्रत्‍याशी अपनी क‍िस्‍मत आजमा रहे हैं। बता दें क‍ि 36 में से 27 सीटों पर मतदान जारी है। 58 जिलों में 1.20 लाख से अधिक मतदाता 95 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। चुनाव का पर‍िणाम 12 अप्रैल को आएगा।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। बता दें क‍ि 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन नौ सीटों पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं। इस कारण नौ सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यूपी एमएलसी चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा।

जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें कई सीटें ऐसी हैं जहां नामांकन से ठीक पहले प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले ल‍िया तो कहीं नामांकन करते समय हुई गलत‍ियां दूर करने के ल‍िए जब प्रत्‍याश‍ियों को बुलाया गया तो वो समय पर पहुंचे ही नहीं।

इसके चलते नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। ज‍िनमें श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत मिर्जापुर-सोनभद्र, ओम प्रकाश सिंह मथुरा-एटा-मैनपुरी, आशीष यादव मथुरा-एटा-मैनपुरी, वागीश पाठक बदायूं, अशोक अग्रवाल हरदोई, अनूप गुप्ता लखीमपुर खीरी, जितेंद्र सिंह सेंगर बांदा-हमीरपुर, ऋषिपाल सिंह अलीगढ़ और नरेन्द्र भाटी की बुलंदशहर सीट शामिल है।

 

 

  • 03:38 PM, 2022-04-09T15:38:52

    यूपी एमएलसी चुनाव : मुरादाबाद में 3 बजे तक सर्वाधिक 94 प्रतिशत मतदान

     

    यूपी एमएलसी चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मुरादाबाद में 94 प्रतिशत, बिजनौर में 87 प्रतिशत, अमरोहा में 92 प्रतिशत और

    सम्भल में 89 प्रतिशत मतदान हुआ।

     

  • 03:15 PM, 2022-04-09T15:38:52

    यूपी एमएलसी चुनाव : दोपहर तीन बजे तक झांसी में 94 प्रतिशत वोटिंग

     

    एमएलसी चुनाव में तीनों जिलों (झांसी-ललितपुर-जालौन) में अब तक 94 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है वहीं झांसी नगर में सबसे कम मतदान हुआ है।

     

  • 02:58 PM, 2022-04-09T15:38:52

    समाजवादी पार्टी का आरोप- भाजपा लोकतंत्र को अपने सत्ता के डबल इंजन से कुचल रही

    समाजवादी पार्टी का आरोप- भाजपा लोकतंत्र को अपने सत्ता के डबल इंजन से कुचल रही

     

    समाजवादी पार्टी ने एक बार फि‍र ट्वीट कर प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते ल‍िखा क‍ि, बीजेपी लोकतंत्र को अपने सत्ता के डबल इंजन से कुचल रही है। एमएलसी चुनाव मतदान में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और पुलिस-प्रशासन इसमें सहयोगी बने है। गाजीपुर के सादात ब्लाक के पोलिंग सेंटर वोट नहीं करने दे रहे है और दबंग फर्जी वोट डाल रहे है। न‍िर्वाचन आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।

     

     

     

  • 02:51 PM, 2022-04-09T15:38:52

    ड‍िप्‍टी सीएम मतदाताओं से बोले- दिल की सुनो दल की नहीं

     

    यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, प्रदेश में विधान परिषद के हो रहे चुनाव में भाजपा लगभग सभी सीटें जीत रही है !सुरक्षा, सुशासन, विकास करने के साथ गुंडागर्दी के अंत और गरीबों के हित के लिए मतदाताओं से अपील है क‍ि वे दिल की सुनो दल की नहीं।

     

  • 02:40 PM, 2022-04-09T15:38:52

    यूपी एमएलसी चुनाव : 2 बजे तक 90.42 प्रत‍िशत हुआ मतदान

     

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 36 में से 27 सीटों पर शन‍िवार दोपहर 2 बजे तक 90.42 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

     

  • 02:33 PM, 2022-04-09T15:38:52

    केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने गाजियाबाद में क‍िया मतदान

    केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने गाजियाबाद में क‍िया मतदान

     

    गाजियाबाद: कविनगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने के बाद मतदान केन्‍द्र से बाहर आते केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह।

  • 01:17 PM, 2022-04-09T13:17:09

    उत्तर प्रदेश: मेरठ में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, IG प्रवीण कुमार बोले पैरामिलिट्री फोर्स है तैनात

    उत्तर प्रदेश: मेरठ में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, IG प्रवीण कुमार बोले पैरामिलिट्री फोर्स है तैनात

     

    मेरठ रेंज के IG प्रवीण कुमार ने बताया, “हमारे इलाके में चारों जगहों पर चुनाव शांति के साथ और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार हो रहे हैं। हमने सभी जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर रखी है।”

  • 01:02 PM, 2022-04-09T13:17:09

    सपा का आरोप- बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने से रोका जा रहा

    सपा का आरोप- बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने से रोका जा रहा

     

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 36 में से 27 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, एमएलसी चुनावों में जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए सत्ता के डबल इंजन का उपयोग कर रही बीजेपी सरकार। बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने से रोका जा रहा है। सत्ता के दंभ से लड़ते हुए अत्याचार के खिलाफ है ये मतदान। संज्ञान ले निर्वाचन आयोग, सुनिश्चित हो निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान।

  • 12:55 PM, 2022-04-09T13:17:09

    यूपी एमएलसी चुनाव : 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत मतदान

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 36 में से 27 सीट के लिए दोपहर 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

  • 12:42 PM, 2022-04-09T13:17:09

    झांसी में कुछ सभासद नहीं कर पाए मतदान

    झांसी में कुछ सभासद नहीं कर पाए मतदान

     

    झांसी : बीजेपी के कुछ सभासद परिचय पत्र लेकर नहीं आए थे। मोबाइल फोन में फीड परिचय पत्र की फोटो दिखाई लेकिन मोबाइल फोन अन्दर जाने की अनुमति न होने से वापस लौटा द‍िया गया।

     

  • 12:33 PM, 2022-04-09T13:17:09

    यूपी एमएलसी चुनाव : बागपत में 12 बजे तक 74 प्रत‍िशत मतदान

     

    बागपत में मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप्र विधान परिषद सदस्य के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सभी आठ मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ बजे मतदान शुरू हो गया। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात हैं। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा वहीं बागपत में 12:00 बजे तक 74 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

     

  • 12:27 PM, 2022-04-09T13:17:09

    यूपी एमएलसी चुनाव : कानपुर में व‍िधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मेयर प्रमिला पांडेय ने डाला वोट

    यूपी एमएलसी चुनाव : कानपुर में व‍िधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मेयर प्रमिला पांडेय ने डाला वोट

     

    कानपुर नगर निगम में सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी का मतदाता सूची में नाम नहीं था। उनकी जगह कैंट के पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी का नाम शामिल था। महापौर प्रमिला पांडेय के साथ भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी मतदान किया।

     

  • 12:07 PM, 2022-04-09T13:17:09

    यूपी एमएलसी चुनाव : लखनऊ में दस बजे तक 25.86 तो उन्नाव में 21.15 प्रतिशत हुआ मतदान

     

    लखनऊ उन्नाव विधान परिषद सीट के लिए हो रहे मतदान में 10 बजे तक कुल 25.86 प्रतिशत मतदान हुआ। लखनऊ में करीब 37 प्रतिशत और उन्नाव में करीब 21.15 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

     

     

  • 10:33 AM, 2022-04-09T10:33:51

    यूपी एमएलसी चुनाव : बिजनौर में मतदान के दौरान मुस्‍तैद द‍िखी पुलि‍स

    यूपी एमएलसी चुनाव : बिजनौर में मतदान के दौरान मुस्‍तैद द‍िखी पुलि‍स

     

    उत्‍तर प्रदेश में 36 में से 27 सीटों पर एमएलसी चुनाव जारी है। बिजनौर में भी मतदान सुबह आठ बजे शुरु हो गया था। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा एमएलसी चुनाव-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

     

  • 10:26 AM, 2022-04-09T10:33:51

    यूपी एमएलसी चुनाव : मेरठ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने क‍िया मतदान

    यूपी एमएलसी चुनाव : मेरठ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने क‍िया मतदान

     

    मेरठ : उत्‍तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के लिए मेरठ नगर निगम स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद मेरठ-हापुड़ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजय पाल तोमर के साथ भाजपा के कई पार्षद।

     

  • 10:12 AM, 2022-04-09T10:33:51

    फि‍रोजाबाद : उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतदान करने जातीं ग्राम प्रधान

     फि‍रोजाबाद : उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतदान करने जातीं ग्राम प्रधान

     

    फिरोजाबाद : उत्‍तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में मतदान करने से पूर्व नारखी ब्लाक में परिचय पत्र दिखातीं ग्राम प्रधान।

     

  • 10:02 AM, 2022-04-09T10:33:51

    वाराणसी में भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने क‍िया मतदान

    वाराणसी में भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने क‍िया मतदान

     

    वाराणसी में एमएलसी चुनाव में नगर निगम मतदान केंद्र पर वोट डालकर निकलते भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश।

     

  • 10:00 AM, 2022-04-09T10:33:51

    केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर में क‍िया मतदान

    केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर में क‍िया मतदान

     

    फतेहपुर : कानपुर- फतेहपुर विधान परिषद सीट के लिए शहर के राजकीय इंटर कालेज के बूथ में मतदान करने के बाद बाहर निकलतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

     

  • 09:56 AM, 2022-04-09T10:33:51

    विधान परिषद चुनाव : सम्भल में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने क‍िया मतदान

     विधान परिषद चुनाव : सम्भल में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने क‍िया मतदान

     

    सम्भल में चंदौसी के बनिया खेड़ा ब्लॉक कार्यालय में मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आतीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी।

     

  • 09:43 AM, 2022-04-09T10:33:51

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर में क‍िया मतदान

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर में क‍िया मतदान

     

    उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: शाहजहांपुर में जिला पंचायत स्थित केन्‍द्र में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मतदान करने पहुंचे। (बाएं से दूसरे स्थान पर)।

     

  • 09:36 AM, 2022-04-09T10:33:51

    मुरादाबाद में विधायक रितेश गुप्ता ने क‍िया मतदान

    मुरादाबाद में विधायक रितेश गुप्ता ने क‍िया मतदान

     

    मुरादाबाद में जिला पंचायत कार्यालय पर मतदान करने पहुंचे एमएलसी जयपाल सिंह (बाएं) व नगर विधायक रितेश गुप्ता।

     

  • 09:32 AM, 2022-04-09T10:33:51

    बरेली-रामपुर सीट के लिये सांसद संतोष गंगवार ने क‍िया मतदान

    बरेली-रामपुर सीट के लिये सांसद संतोष गंगवार ने क‍िया मतदान

     

    यूपी एमएलसी चुनाव में बरेली-रामपुर सीट के लिये जिला पंचायत परिसर स्थित केंद्र पर मतदान करने पहुंचे सांसद संतोष गंगवार।

     

  • 09:23 AM, 2022-04-09T10:33:51

    निष्पक्ष वोटिंग हो तो सपा सभी सीटों से विजय प्राप्त करेगी- प्रो रामगोपाल यादव

     

    सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने इटावा के सैफई में मतदान करने के बाद कहा क‍ि अगर निष्पक्ष वोटिंग हो जाएगी तो समाजवादी पार्टी सभी सीटों से विजय प्राप्त करेगी।

     

  • 09:12 AM, 2022-04-09T10:33:51

    इटावा : सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने क‍िया मतदान

    इटावा : सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने क‍िया मतदान

     

    इटावा के सैफई ब्लॉक कार्यालय में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी करीब 9 बजे मतदान करने पहुंचे।

     

  • 09:02 AM, 2022-04-09T10:33:51

    मुरादाबाद : बिलारी में सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने डाला वोट

    मुरादाबाद : बिलारी में सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने डाला वोट

     

    मुरादाबाद के बिलारी में सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने मतदान केन्‍द्र पहुंचकर मतदान किया।

     

  • 08:52 AM, 2022-04-09T10:33:51

    मुख्‍यमंत्री योगी बोले- भू माफियाओं से छीनी जा रही हैं कब्‍जा की गई जमीन

    मुख्‍यमंत्री योगी बोले- भू माफियाओं से छीनी जा रही हैं कब्‍जा की गई जमीन

     

    गोरखपुर में मतदान करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि,लगभग 4 दशक के बाद एक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में बहुमत प्राप्त करेगा। उन्‍होंने कहा क‍ि एंटी भू माफि‍या टास्‍क फोर्स भू माफियाओं से कब्‍जा की गई जमीन वापस ले रहा है। हम अतिक्रमित भूमि पर गरीबों की झोंपड़ियों को तब तक नहीं गिराएंगे जब तक हम उनका पुनर्वास नहीं करते।

     

  • 08:40 AM, 2022-04-09T10:33:51

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह मतदान करने पहुंचे

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह मतदान करने पहुंचे

     

    प्रतापगढ़ के सदर ब्लाक में शनिवार को निवर्तमान एमएलसी तथा मौजूदा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह वोट डालने के लिए पहुंचे।

     

  • 08:38 AM, 2022-04-09T10:33:51

    सीएम योगी ने नगर निगम सदन में बने बूथ पर क‍िया मतदान

     

    गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम सदन में बने बूथ में मतदान क‍िया है।

     

  • 08:23 AM, 2022-04-09T10:33:51

    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट

    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट

     

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है। गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मतदान क‍िया। मतदान के बाद उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि,गोरखपुर में विकास, राष्ट्रवाद और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए मतदान।

Jamia Tibbia