• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

17 OBC जातियों को SC में शामिल करने को UP सरकार ने बढ़ाया कदम, सीएम योगी ने लिया अहम निर्णय

  • September 7, 2022
17 OBC जातियों को SC में शामिल करने को UP सरकार ने बढ़ाया कदम, सीएम योगी ने लिया अहम निर्णय
  • UP Politics योगी सरकार ने तय किया है कि केंद्र को 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव भेजेगी। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संजय निषाद की चर्चा हुई है।

लखनऊ। उच्च न्यायालय से 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने संबंधी सभी अधिसूचनाएं रद होने के बाद योगी सरकार ने उम्मीद के मुताबिक इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मत्स्य विकास मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की चर्चा के बाद तय हुआ है कि प्रदेश सरकार जल्द ही मझवार समूह की उपजातियों को परिभाषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी

उत्तर प्रदेश में 17 जातियां कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुवा अतिपिछड़ा वर्ग में दर्ज हैं। इन्हें अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण दिलाए जाने की समाज की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके राजनीतिक लाभ को भुनाने के प्रयास में पूर्व में सरकारें चुनाव के आसपास आरक्षण का मुद्दा उछालती रही हैं।

प्रस्ताव केंद्र सरकार तक को भेजे गए, सपा सरकार के कार्यकाल में दो बार अधिसूचनाएं भी जारी कर दी गईं, लेकिन इसके लिए प्रक्रिया असंवैधानिक अपनाई गई, इसलिए तकनीकी पेंच फंसा ही रहा। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने अब तक जारी अधिसूचनाओं को रद कर दिया। इसके साथ ही गेंद वर्तमान योगी सरकार के पाले में आ गई।

इतने दिन से संभावना जताई जा रही थी कि सरकार इस दिशा में अब ठोस कदम उठा सकती है। मंगलवार को इसकी शुरुआत कर दी गई। मंत्री डा. संजय निषाद और राकेश सचान ने मुख्यमंत्री ने लोकभवन में भेंट की। उन्हें मझवार आरक्षण को लेकर यथास्थिति से अवगत कराया और संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी।

बताया कि नए सिरे से 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज नहीं करना है, बल्कि उपजातियों को परिभाषित कर अनुसूचित संविधान आदेश 1950 उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर लागू कराना है। उन्होंने सीएम योगी को बताया कि मछुवा समुदाय की सभी उपजातियां उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक-53 में मझवार, क्रमांक- 66 में तुरैहा के रूप में दर्ज हैं।

जिस तरह उत्तराखंड में शिल्पकार जाति समूह को परिभाषित किया गया है, वैसे ही यहां केंद्र को प्रस्ताव भेजकर मझवार जाति समूह को परिभाषित करना है। इससे 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण मिल जाएगा।

डा. संजय निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया है कि मझवार आरक्षण पर जल्द ही सरकार सकारात्मक काम करेगी। सीएम ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को भी निर्देशित किया है कि मझवार आरक्षण संबंधित सभी तकनीकी खामियों को दूर कर प्रस्ताव तैयार कराएं। इसे जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

  • March 25, 2026
शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड

शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, ‘विरोधियों की बात…’

अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, ‘विरोधियों की बात…’

  • March 25, 2026
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

  • March 25, 2026
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, ‘ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी…’

मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, ‘ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी…’

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026
  • आसपा अध्यक्ष का पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, सीओ को दिया ज्ञापन March 25, 2026
  • मेले में 90 प्रतिशत मुस्लिम दुकानदार, यह नहीं तो खत्म हो जाएगा मेला: पंडित सतेंद्र March 25, 2026
  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026
  • ‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड March 25, 2026
  • निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला March 25, 2026
  • चैत्र नवरात्रि महोत्सव: सप्तमी पर मां कालरात्रि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु March 25, 2026
  • यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित March 25, 2026
  • केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना March 25, 2026
  • सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez