महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़

महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर अब आधी आबादी को साधने की कवायद में जुटे दल अपनी अपनी चाल चलन में जुट गए हैं. चाहे समाजवादी पार्टी हो या भारतीय जनता पार्टी सभी खुद को महिलाओ का हिमायती बताने में जुटे हैं. सपा ने जहां सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार देने का वादा कर दिया है, जिसके जबाब में सत्तारूढ़ बीजेपी ने महिला आरक्षण का दांव फेंका है और सपा शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया है.

सपा के खिलाफ बीजेपी ने सपा अकी बागी विधायक पूजा पाल को भी अब मैदान में उतारा है. जिन्होंने अतीक अहमद पर हमला कर सपा पर सवाल उठा दिए हैं. फिलहाल चुनावों से पहले अपने वोट बैंक के लिए पार्टियों की जोर आजमाइश आगे और बढ़ने जा रही है.

सपा ने40हजार सलाना देने का दावा किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि अगर सत्ता में आते हैं तो घर की मुखिया महिला को चालीस हजार सालाना देंगे और पीडीए के मायने में ए यानी आधी आबादी को सेट कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने महिलाओं को राज्य कार्यालय में सम्मानित भी किया. कई राज्यों एम महिलाओं में खाते में भेजे जा रहे पैसे उसी योजना से प्रेरित बताए जा रहे हैं.

BJPने खेला महिला सुरक्षा और आरक्षण का दांव

अखिलेश यादव के आधी आबादी को साधने वाले बयान के बाद से बीजेपी खेमे में हलचल है. बीजेपी समाजवादी शासन में हुए महिला अत्याचार को मुद्दा बना रही है और  33% महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम को यूपी  विधानसभा में जल्द लागू करने की तैयारी कर रही है.

चुनावी गेमचेंजर पर सबकी नजर

बता दें कि महिला मतदाता चुनावों में गेमचेंजर रही हैं अभी तक के आंकड़ों के अनुसार कुल महिला मतदाताओ की संख्या लगभग 1,54,55,288 है. सपा जहां कैश ट्रांसफर वादे से वहीं BJP मौजूदा स्कीम्स, महिला सुरक्षा पर ज्यादा फोकस कर रही है.

पूजा पाल के बयान से मची राजनीतिक हलचल

विधायक पूजा पाल ने बयान दिया और कहा कि  सपा सरकार में अतीक को संरक्षण मिला. धुरंधर 2 फिल्म ने अतीक और सपा के रिश्तों के राज खोल दिये हैं. बोलीं- सपा शासन में अतीक ने देश को दीमक की तरह खोखला किया. नकली नोटों के कारोबार में अतीक की भूमिका का दावा किया और इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धुरंधर मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि योगी सरकार ने अतीक और मुख्तार के साम्राज्य का अंत किया.

सपा का पलटवार

पूजा पाल के बयान के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है. समाजवादी पार्टी ने भी निशाना साधा सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पूजा पाल से सवाल किया कि जब इतनी बुराइयां पता थी तो सपा क्यों ज्वाइन किया। ?

बहरहाल चुनाव की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाली महिला वोटर को लेकर योजनाओं से लेकर हिमायती बनने की दावेदारी जारी है, अब देखना ये होगा कि महिला वोट का झुकाव किसकी ओर होता है.


Leave a Reply