• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: एक ही नारा एक ही नाम…भगवाधारी जय श्रीराम, सीएम योगी के रोड-शो में नारों से गूंजा गोरखपुर

  • March 1, 2022
UP Election 2022: एक ही नारा एक ही नाम…भगवाधारी जय श्रीराम, सीएम योगी के रोड-शो में नारों से गूंजा गोरखपुर
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े चार बजे टाउनहाल तिराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड-शो की पूरी तैयारी थी। चारो ओर आएंगे तो योगी ही जो राम को लाए हम उनको लाएंगे जैसे गीत अनवरत गूंज रहे थे।

गोरखपुर। अद्भुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय जैसे शब्द अपना अस्तित्व खोज रहे थे। भगवाधारी योगी आदित्यनाथ के आभामंडल में खो रहे थे। चारो ओर बस यही गूंज रहा था- एक ही नारा, एक ही नाम, भगवाधारी जय श्रीराम। गोरखपुर की सबसे व्यस्त सड़क पर लोग अपने घर जाने लिए नहीं चल रहे थे, बल्कि अपने प्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए ठहर से गए थे। उनके अपने योगी का रोड-शो जो था। सड़क पर उमड़ा कार्यकर्ताओं की भीड़ चुनाव को लेकर बड़ा संदेश दे रहा था।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े चार बजे टाउनहाल तिराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड-शो की पूरी तैयारी थी। चारो ओर आएंगे तो योगी ही, जो राम को लाए हम उनको लाएंगे जैसे गीत अनवरत गूंज रहे थे। सुबह से शाम तक छह जनसभा करने के बाद जैसे ही योगी वहां पहुंचे, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। गोरखपुर ग्रामीण के प्रत्याशी विपिन सिंह, सांसद रवि किसान, अलवर के सांसद बालक नाथ, नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ योगी रोड-शो के रथ पर सवार होकर चले तो उमड़ा जनसैलाब उनके पीछे हो लिया। जिधर देखो, भगवा ही भगवा। जयश्रीराम के नारों के बीच लोग गाते-झूमते आगे बढ़ रहे थे।

रास्ते में पड़ रहे घरों और दुकानों की छतों पर खड़े लोग योगी की एक झलक पाने को बेताब थे। कोई फूल बरसा रहा था तो कोई माला। योगी हर किसी की भावना का सम्मान कर रहे थे। बहुतों का माला प्रसाद स्वरूप वापस कर योगी उन्हें और उत्साहित कर दे रहे थे। योगी का रथ जैसे ही किसी चौक या चौराहे पर पहुंच रहा था, जनसमूह में शामिल लोगों की संख्या और बढ़ जा रही थी।

कई चौराहों पर मंच सजाकर विभिन्न संगठनों ने रोड-शो के स्वागत का भव्य इंतजाम किया था। ऐसे लोगों के प्रति योगी तत्काल आभार ज्ञापित करने से नहीं चूक रहे थे। रोड-शो की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्धारित मार्ग घोष कंपनी, रेती चौक, नखास चौक, बक्शीपुर, अलीनगर होते हुए विजय चौक तक योगी के रथ को पहुंचने में साढ़े तीन घंटे लग गए। शाम साढ़े चार बजे शुरू हुआ रोड-शो रात आठ बजे मुख्यमंत्री के आभार ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दस मार्च को विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल March 5, 2026
  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब… March 5, 2026
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा March 5, 2026
  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026
  • ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट March 5, 2026
  • बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’ March 5, 2026
  • गाजियाबाद में RSS-BJP समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम-संगठन महामंत्री भी होंगे शामिल March 5, 2026
  • हमने पहले ही कहा था कि नीतीश CM नहीं रहेंगे, हमारी सहानुभूति है: तेजस्वी यादव March 5, 2026
  • नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez