• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: पंजाब के सीएम चन्‍नी के बयान पर सियासी उबाल; भाजपा, सपा और बसपा ने प्र‍ियंका गांधी पर निशाना साधा

  • February 17, 2022
UP Election 2022: पंजाब के सीएम चन्‍नी के बयान पर सियासी उबाल; भाजपा, सपा और बसपा ने प्र‍ियंका गांधी पर निशाना साधा
  • मायावती ने पंजाब के सीएम ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जिस प्रकार से अपमान किया है वह अति शर्मनाक है। ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधानसभा आमचुनाव में जरूर सबक सिखाएं।

लखनऊ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत स‍िंंह चन्नी के एक बयान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा के साथ ही सपा व बसपा ने भी चन्नी के बयान पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, चन्नी ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पंजाब में कहा था कि, ‘एक साथ हो जाओ पंजाबियों, यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइये यहां आकर राज करना चाहते हैं न, उन्हें फटकने नहीं देना है।’ चन्नी के इस बयान के बाद प्रियंका गांधी हाथ उठाकर ताली बजाने लगती हैं। यह वीडियो वायरल होते ही सपा, बसपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया… ‘पंजाब के कांग्रेसी सीएम ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जिस प्रकार से अपमान किया है वह अति शर्मनाक है। ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधान सभा आम चुनाव में जरूर सबक सिखाएं। बिहार के लोग भी इसका जरूर उचित संज्ञान लें।’

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने चन्नी के इस बयान को संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। देश में कोई कहीं जा सकता है। वोट के लिए इस तरह का जहर बोना पंजाब के सीएम को शोभा नहीं देता है। समाजवादी पार्टी उनके इस बयान की कड़ी नि‍ंदा करती है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूपी व बिहार के लोगों का मजाक उड़ाने व पंजाब से भगाने की कोशिश करने वालों को विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने कहा कि कोविड 19 के भीषण दौर में कांग्रेस नेता मुंबई से लोगों को भगा रहे थे। कांग्रेस शुरू से यूपी के लोगों का मजाक उड़ाती रही है।

प्रियंका किस मुंह से जनता का आशीर्वाद मांग रही : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि आखिर किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी की जनता का आशीर्वाद मांग रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत स‍िंंह चन्नी यूपी व बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं और प्रियंका तालियां बजा रही हैं …. खुशी मना रही हैं। ठीक से पहचानिए, ये वही लोग हैं जो भारत की अखंडता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं।

पुराने कांग्रेसी बोले अब किस मुंह से वोट मांगेंगी प्रियंका : पुराने कांग्रेसियों ने भी प्रियंका के सामने चन्नी के बयान की नि‍ंदा करते हुए कहा कि अब प्रियंका किस मुंह से यूपी में वोट मांगेंगी। कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष स‍िंंह ने कहा कि प्रियंका पंजाब के लिए तो बाहरी ही हैं। चन्नी के बयान पर प्रियंका जिस तरह ताली बजा रही हैं वे यूपी के लोगों का अपमान कर रही हैं। इस बयान की कड़े शब्दों में नि‍ंदा करता हूं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस को यूपी में पूरी तरह विनाश करने में लगी हैं। यह बयान संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह यूपी व बिहार का अपमान है। अब प्रियंका को कोई हक नहीं रह गया कि वे यूपी में वोट मांगें।

वहीं, राहुल गांधी की टीम में काम कर चुके युवा नेता कोणार्क दीक्षित कहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘सेल्फ गोल’ कर लिया है। वे यूपी की इंचार्ज हैं ऐसे में वे प्रदेशवासियों को क्या जवाब देंगी। उन्होंने बैठे-बैठाए भाजपा व अन्य दलों को मुद्दा दे दिया। उनके अंदर जरा भी गंभीरता नहीं है, अगर होती तो इस तरह ताली न बजा रही होतीं।

पंजाब के सीएम का बयान संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत : ओवैसी – यूपी व बिहार के लोगों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए गए विवादित बयान को आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत बताया है। ओवैसी ने कहा कि चन्नी का पूरा बयान उन्होंने सुना है और यह सरासर गलत है। उन्हें ऐसा कहना शोभा नहीं देता।ओवैसी बुधवार को राजधानी में थे और यहां उन्होंने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के पीस पार्टी के साथ गठबंधन करने की घोषणा की। इस मौके पर पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब भी मौजूद थे। भागीदारी संकल्प मोर्चा में ओवैसी की एआइएमआइएम व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाली जन अधिकारी पार्टी सहित कुछ अन्य पार्टियां शामिल है।

ओवैसी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा दाेबारा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू किए जाने के वादे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कहा कि मैंने उनका चुनावी घोषणापत्र पढ़ा है, इसका कहीं उल्लेख नहीं है। उन्होंने ऐसा अंत में कहा। वह ऐसा चिंता के कारण कह रहे हैं, क्योंकि उनके नीचे की जमीन खिसक गई है। चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी द्वारा गर्मी और शिमला वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह मौसम विज्ञानी हो गए हैं। आगे उन्हें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कांफ्रेंस में भेजा जाना चाहिए। इस मौके पर जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोर्चा के संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जानबूझकर उनके 22 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए। खलीलाबाद में गठबंधन की संयुक्त रैली होगी जिसमें मंच पर एक साथ ओवैसी व डा. अयूब होंगे। अब तक यह गठबंधन 310 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुका है और इसमें 99 सीटों पर एआइएमआइएम के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 50 सीटों पर अब तक पीस पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

  • March 5, 2026
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026
  • ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल March 5, 2026
  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब… March 5, 2026
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा March 5, 2026
  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez