• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: पीयूष गोयल बोले- यूपी का मजाक उड़ाने व पंजाब से भगाने वालों को सबक सिखाएगी जनता

  • February 16, 2022
UP Election 2022: पीयूष गोयल बोले- यूपी का मजाक उड़ाने व पंजाब से भगाने वालों को सबक सिखाएगी जनता
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले व दूसरे चरण से जो संकेत मिले हैं उसमें भाजपा 2017 की तरह 300 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने एसपी सिंह के काफिले पर हमले का आरोप सपा पर लगाया।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कंग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी और बिहार के लोगों का मजाक उड़ाने व पंजाब से भगाने की कोशिश करने वालों को विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के भीषण दौर में कांग्रेस नेता मुंबई से लोगों को भगा रहे थे। वहीं पीएम मोदी व सीएम योगी ने सभी का आगे बढ़कर स्वागत किया, उनका जीवन व जीविका चलाई। वहीं, पीयूष गोयल ने यह भी आरोप लगया कि एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में करहल सीट से उतारने के बाद से अखिलेश यादव परेशान हैं। इसीलिए उन पर हमला किया गया।

ज्ञात हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिसमें वह यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने यूपी और बिहार वालों को वापस भेजने की दलील दे रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस शुरू से यूपी के लोगों का मजाक उड़ाती रही है। शिपिंग घोटाले पर उन्होंने कहा कि 2012-13 में जब यूपीए की सरकार थी और समाजवादी पार्टी उसे समर्थन दे रही थी, तब ऋण दिया गया था। इसका जवाब दो लड़कों राहुल गांधी व अखिलेश यादव को देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले व दूसरे चरण से जो संकेत मिले हैं उसमें भाजपा 2017 की तरह 300 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा ने एक बार फिर अपनी हकीकत दिखाई। मुझे लगता है कि एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में करहल सीट से उतारने के बाद से अखिलेश यादव परेशान हैं। गोयल ने आरोप लगाया कि एसपी सिंह बघेल पर हमला किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने आगे कहा कि 2017 से पहले यूपी ने जो माफिया राज और आपराधिक गतिविधियों को देखा। उससे डर का माहौल पैदा हो गया। इसने यूपी को कभी विकसित राज्य नहीं बनने दिया। यह बीमारू राज्य रहा। लोगों पर अत्याचार हुए, यह सपा का कालिंग कार्ड था।

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

  • March 5, 2026
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026
  • ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल March 5, 2026
  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब… March 5, 2026
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा March 5, 2026
  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez