• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों के लिए नामांकन आज से, जाने क्‍या है गाइडलाइन

  • January 14, 2022
UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों के लिए नामांकन आज से, जाने क्‍या है गाइडलाइन
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्र निष्पक्ष समावेशी शांतिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के साथ पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। अधिसूचना के साथ ही पहले चरण के 11 जिलों में नामांकन पत्र दाखिल होने लगेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण की 58 सीटों के चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जनवरी तक नामांकन के बाद मतदान 10 फरवरी को और मतगणना 10 मार्च को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शांतिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के साथ पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। अधिसूचना के साथ ही पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल होने लगेंगे।

21 जनवरी तक नामांकन होगा। कुल 58 सीटों मे नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। शुक्ला ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त होंगे। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने केे साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी(अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा(अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास(अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर चुनाव होगा।

  • खास तिथियां
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी।
  • नामांकन पत्रों की जांच – 24 जनवरी।
  • नाम वापसी – 27 जनवरी।
  • मतदान – 10 फरवरी ।

प्रत्याशी के साथ नामांकन के लिए जा सकेंगे केवल दो व्यक्ति : प्रथम चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति ही निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे। साथ ही आनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर उसकी कापी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा की जा सकती है।

जुलूस की अनुमति नहीं : कोरोना संक्रमण को देखते हुए नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी नामांकन के समय केवल दो वाहनों का ही प्रयोग कर सकेंगे।

इन 11 जिलों में रहेगी सरगर्मी : पहले चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्धनगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

 


Post navigation

Prev
Next
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026
Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

  • March 27, 2026
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez