• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: मतदान करके लौटने पर प्रयागराज में मिलेगा कपड़े, जूते और होटल के खाने में डिस्काउंट

  • February 26, 2022
UP Election 2022: मतदान करके लौटने पर प्रयागराज में मिलेगा कपड़े, जूते और होटल के खाने में डिस्काउंट
  • UP assembly election 2022 सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा का कहना है कि मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापारियों ने यह स्कीम आफर की है। व्यापारियों का यह कदम सराहनीय है। ऐसे में मतदान करने के साथ ही लोगों को डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा

प्रयागराज। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब व्यापारियों ने भी पहल की है। कई व्यापारियों ने मतदान करने वाले को छूट देने का आफर दिया है। उन्होंने अपनी दुकान के बाहर स्टीकर भी चस्पा किया है। इसमें जूते, कपड़े और होटल व्यापारी भी हैं। सिविल लाइन बाजार में एसपी मार्ग पर चोपड़ा शूज हाऊस के मालिक मोहित चोपड़ा मतदान करने वालों को 15 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे।

मतदान कर अंगुली की इंक दिखाने पर मिलेगा छूट

यह आफर उन लोगों के लिए है जो मतदान करने के बाद दुकान पर खरीदारी के लिए जाएंगे। वहीं कपड़े के शोरूम ए टू जेड के मालिक कैलाश करारा ने भी अपने दुकान पर 15 प्रतिशत का छूट देने का आफर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसे करने से लोगों के अंदर जागरूकता आएगी। इसके साथ ही उनको डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा। क्योंकि मतदान से ही अच्छी सरकार का निर्माण किया जा सकता है। संविधान में मतदान का अधिकार सबको बराबर का दिया गया है। यह हाल सिविल लाइन के कई दुकानों पर देखने को मिला। क्षेत्र के कई दुकानों व होटलों के बाहर व्यापारियों ने इस तरह की पर्ची चस्पा की हुई है।

सिविल लाइन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा का कहना है कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से इस तरह का कदम उठाया गया है। व्यापारियों का यह कदम सराहनीय है। ऐसे में मतदान करने के साथ ही लोगों को डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा। मतदान का अधिकार ही हमें सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनाती है। वोट करने का सबका बराबर का अधिकार है। ऐसे में मतदान के दिन वोट देकर प्रदेश में अच्छी सरकार के निर्माण में मदद करना हम सब की जिम्मेदारी है। वहीं होटल व्यवसायी योगेश गोयल ने होटल यश पदम में मतदान कर आने वाले ग्राहकों के खाने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया है। उनका मानना है उनके इस कदम से लोगों के अंदर जागरूकता आएगी। व्यापारियों के इस कदम मतदान प्रतिशत में बढ़ावा होगा। इसके साथ ही आमजनता को भी लाभ मिलेगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

  • March 26, 2026
10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा

10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा

  • March 26, 2026
सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’

सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’

  • March 26, 2026
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी

दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों? March 26, 2026
  • रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो… March 26, 2026
  • बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा March 26, 2026
  • ‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार March 26, 2026
  • 10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा March 26, 2026
  • सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’ March 26, 2026
  • दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी March 26, 2026
  • 30 साल पुराने फर्जी मतदान और मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, दो साल की हुई थी सजा March 26, 2026
  • ‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला March 26, 2026
  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez