• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बोलीं-हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है

  • February 27, 2022
UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बोलीं-हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 मायावती ने कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में भी हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है की प्रतिज्ञा व जिद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांचवें चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती बेहद सक्रिय हो गई हैं। मायावती ने रविवार को तीन ट्वीट से बसपा के पक्ष में मतदान की अपील भी की है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में भी ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व जिद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है। ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहां सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।

मायावती ने कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं। अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है। बसपा मुखिया ने कहा कि समस्त गरीब, मजदूर, युवा, बेरोजगार, छोटे व्यापारी, महिला, शोषित तथा पीडि़तों के साथ अन्य उपेक्षित व मेहनतकश को पता है कि उनके दु:ख-दर्द का निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर भी है।

इससे पहले भी मायावती ने शनिवार को सरकार को घेरा था। मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, द्वेषपूर्ण राजनीति, लचर कानून-व्यवस्था, रोजगार के अभाव में पलायन की मजबूरी व आवारा पशु आदि ज्वलन्त मुद्दे लोगों के दिल-दिमाग पर हावी होने से विरोधी पार्टियों की दाल यहां सही से गल नहीं पा रही है। शुभ संकेत। उन्होंने कहा कि जबकि बीएसपी इन्हीं आमजनहित व कल्याण के खास मुद्दों पर यह चुनाव लड़ रही है ताकि सही नीयत व नीति से काम करके उत्तर प्रदेश में 2007 से 2012 की तरह विशेषकर अच्छी कानून-व्यवस्था व रोजी-रोजगार की उचित व्यवस्था करके लोगों के थोड़े अच्छे दिन लाए जा सकें, जिस पर ही लोगों को भरोसा।

 


Post navigation

Prev
Next
जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त निर्देश: गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी एफआईआर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त निर्देश: गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी एफआईआर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • February 14, 2026
महाराष्ट्र: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, कई लोगों के घायल होने की खबर

महाराष्ट्र: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, कई लोगों के घायल होने की खबर

  • February 14, 2026
‘हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य’, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

‘हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य’, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

  • February 14, 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती जाति जन्म से तय होती है पहचान

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती जाति जन्म से तय होती है पहचान

  • February 14, 2026
नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

  • February 14, 2026
योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा

योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा

  • February 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कांग्रेस ने PM मोदी के लिए बुक की फ्लाइट की टिकट, कहां भेजना चाह रही पार्टी? पवन खेड़ा ने कहा – ‘बस इंतजार…’ February 14, 2026
  • जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त निर्देश: गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी एफआईआर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं February 14, 2026
  • महाराष्ट्र: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, कई लोगों के घायल होने की खबर February 14, 2026
  • ‘हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य’, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया February 14, 2026
  • 7 साल बाद भी जिंदा है शहादत की याद, 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में देश करता है वीर जवानों को नमन February 14, 2026
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती जाति जन्म से तय होती है पहचान February 14, 2026
  • नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन February 14, 2026
  • योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को ही कह दिया- झूठ का पुलिंदा February 14, 2026
  • ‘सीएम योगी तो अभी से खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं’, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान February 14, 2026
  • ‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक February 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez