• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: अंबेडकरनगर में बोलीं अनुप्रिया पटेल, भाजपा सरकार में ही उत्तम प्रदेश की कल्पना साकार होगी

  • March 1, 2022
UP Election 2022: अंबेडकरनगर में बोलीं अनुप्रिया पटेल, भाजपा सरकार में ही उत्तम प्रदेश की कल्पना साकार होगी
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 अंबेडकरनगर में भाजपा-अपना दल के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने कहा भाजपा सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने की कल्पना तभी साकार होगी जब यूपी में भाजपा की सरकार हो।

अंबेडकरनगर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य कर राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार में देश मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाला राज्य है। यह सामान्य राज्य नहीं, बल्कि देश का बड़ा सूबा है। उत्तर प्रदेश की क्रांतिकारी धरती देश की राजनीति की दिशा तय करती है। वह भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के पक्ष में टांडा के पकड़ी भोजपुर में दुर्गा मंदिर के समीप डड़वा के एक बाग में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रहे। कहा कि अपना दल और भाजपा का गठबंधन स्थाई और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों के जीवन को बदलने का प्रयास किया है, करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, घरेलू गैस सिलिंडर आदि दिया है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।

महिलाओं के उत्थान के लिए काम किए गए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम हुआ। पहले बिजली नहीं आती थी, अब समूचे प्रदेश को बिजली मिल रही है। अब गांव-गांव में इंटरनेट की सुविधा पहुंचानी है। कहा कि आज देश में राष्ट्रहित में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली सरकार चल रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का जिक्र करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की सरकार सकुशल वतन वापसी करा रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026
  • ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल March 5, 2026
  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब… March 5, 2026
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा March 5, 2026
  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez