हाथरस । Akhilesh Yadav Sikandrarao Visit: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को हाथरस की सिकंदराराऊ विधान सभा में चुनावी सभा कर तीन जनपदों के मतदाताओं को लुभाया। अखिलेश यादव ने कहा कि आपको पहले चरण के चुनाव की हवा का पता चल गया होगा। आपस दूर नहीं है वे जिले जहां वोट पड़े हैं। कहने को हर दल कुछ न कुछ कह रहा है। लेकिन पहले चरण में ही उत्तर प्रदेश का माहौल बदल गया है। अलीगढ़ के जिले के लोग जानते होंगे। भाजपा का सफाया हो चुका है। झूठ इसलिए बोल रहे हैं कि 5 साल में इन्होंने जो काम करना चाहिए था वह नहीं किया। डबल इंजन की सरकार में एक ही चीज डबल हुई है वह भ्रष्टाचार।

बीजेपी की हर बात झूठी

हाथरस में जितने भी छोटे-मोटे कारोबार है। इनके बारे में कहा कि इन तो इतनी फेमस है कि हमारे मुंबई के मित्र ने बताया कई वर्षों से हाथरस की हिना ले रहे हैं। अगर हींग के कारोबार में हमें किसी तरह की मदद लेनी पड़ेगी तो विदेशों में भी इनका कारोबार होगा। आज अगर जनता पर किसी पर भरोसा है तो साइकिल चुनाव चीन का भरोसा है। यहां पर बहुत दिनों से सिकंदराराऊ में सीट नहीं निकली है।जितने भी कारखानेे हैं हाथरस में, चाहे वह हींग के हों, दाल के हों, इनके विकास के लिए विस्तार के लिए सपा सरकार मदद करेगी। जनता को सपा पर भरोसा है। सिकंदराराऊ वालों बताओ हम क्या करें जो सीट निकल जाए। नौजवान साथी यहां का भविष्य खराब कर रही है बीजेपी। इनकी हर बात झूठी निकली है। यह तो कह रहे थे बुलेट ट्रेन लाएंगे। कहां है बुलेट ट्रेन। बीजेपी वालों ने जुमले सुनाए अच्छे दिन वाले। मैं पिछली बार आया था इसी मंच पर नोट बंदी के बारे में कहा। यह रुपया काला सफेद नहीं होता हमारा तुम्हारा लेनदेन सफेद होता है।

jagran

नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो गया कि नहीं हो गया। वहीं भ्रष्टाचार दोगुना हो गया।100 नंबर का इंतजाम किया था। इन्होंने 112 कर दी तब से पुलिस कबाड़ा हो गई। उत्तर प्रदेश में महामारी आई समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा मदद की। बहुत दिनों से यहां से सपा की सीट नहीं निकली है। कितनी वार यहां अपील कराओगे। आप बताओ क्या करें कि यहां से सीट निकल जाए। भाजपा भविष्य खराब कर रही है। जुमला झूठा निकला? हर बात झूठी निकली। बुलेट ट्रेन लाने की बात कही थी, कहां है बुलेट ट्रेन? अच्छे दिन कहां हैं? पहले आया था तब कहा था मैंने कि रुपया काला नहीं होता। क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। भ्रष्टाचार दो गुना हो गया। बाबा ने सौ नंबर को एक सौ बारह किया तब से हमारी पुलिस कबाड़ा हो गई। कोरोना के समय अगर कोई मदद के लिए सामने आई तो वह एंबुलेंस आई। वही एंबुलेंस जो समाजवादी ने चलाई। इन्हें चलाने वालों की समस्याओं का निदान भी समाजवादी सरकार करेगी। कानून व्यवस्था को लेकर कहा।जहां समाजवादी का मानना है कि जहां सो नंबर को बढ़ाना पड़ेगा तो बढाया जाएगा।

अखिलेश ने बूलगढ़ी मामला गर्माया

बूलगढ़ी पर अखिलेश यादव ने कहा हम लोग आस-पास अस्पताल होता तो आज वह बहन जिंदा होती है।

उसके परिवार के लोग चाहते थे के दाह संस्कार वह करें। बीजेपी सरकार में जबरदस्ती उस बहन का दाह संस्कार कर दिया गया। रात में उस समय बहन के भाई से मेरी 1:30 बजे बात हुई। जिलाधिकारी ने मेरा फोन नहीं उठाया मैंने मैसेज किया। मैंने कहा यह आखिरी इच्छा है परिवार की उसका दाह संस्कार उसके परिजन ही करें लेकिन उसकी इच्छा यह पूरी नहीं हुई क्या यह कानून व्यवस्था है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आपको पहले चरण के चुनाव की हवा का पता चल गया होगा। आपस दूर नहीं है वे जिले जहां वोट पड़े हैं। कहने को हर दल कुछ न कुछ कह रहा है। लेकिन पहले चरण में ही उत्तर प्रदेश का माहौल बदल गया है। अलीगढ़ के जिले के लोग जानते होंगे। भाजपा का सफाया हो चुका है। पहले चरण का चुनाव खत्म होते ही भाजपा के नेताओं की भाषा बदल गई। यहां भाजपा का कोई बड़ा नेता नहीं आया होगा। उनके नेता जहां जा रहे हैं। वहां झूठ बोल रहे हैं। उनका छोटा नेता है तो वह छोटा झूठ बोल रहा है। बड़ा नेता है तो बड़ा झूठ बोल रहा है। सबसे बड़ा नेता है तो वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। जिन लोगों ने अखबार पढ़ा होगा वे जानते हैं कि गुजरात का एक व्यापारी 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गए।

डीजल-पेट्रोल महंगा हो गया

अखिलेश यादव ने कहा वे कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में चलेंगे, लेकिन ये छोटे वाहन भी नहीं चला पा रहे। समाजवादी सरकार जरूरत पड़ने पर पेट्रोल-डीजल भी फ्री देगी। बिजली तीन सौ यूनिट फ्री देंगे। सपा ने कारखाने बनाए बिजली उत्पादन के, वहां से दिलाएंगे। बजट से हर साल का तीन सौ करोड़ बिजली फ्री देने पर देंगे। मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम भी नहीं बता पाए। हरदुआगंज में बिजली कारखाना है। पिछली वार वे वहां गए वे पूरे भाषण में बिजली के कारखाने का नाम नहीं लिया। एटा से लखनऊ जाओ को देखलेना कितना बड़ा कारखाना बन रहा था। डबल इंजन की सरकार पता नहीं कहां रफ्तार बढ़ा रही है। ये सरकार सांड़ भी नहीं पकड़ पा रही। बड़ी संख्या में लोगों की मौत सांड़ से मौत हो रही है।

बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते

हाथरस में एक व्यक्ति को सांड़ ने मार दिया। अरे वे तो हाथरस आए ही नहीं, मार कैसे दिया?  हमने लैपटॉप बांटे आपको मिला कि नहीं मिला बीजेपी सरकार में इसलिए नहीं मिला क्योंकि योगी बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते हो वो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं।समाजवादी सरकार बनेगी तो पुलिस और मिलिट्री में भर्ती निकाली जाएगी। बीएड वाले लोग कितने वर्षों से भटक रहे हैं। उनको बीजेपी सरकार ने भटकाने का काम किया है। परीक्षाएं भी 5 साल में कई बार रद्द हुई हैं। प्रश्‍न पेपर भी लीक हो गए।प्रदेश में 11 लाख नौकरियां खाली हैं। उन्हें हमारी सरकार नौकरी देने का वादा करती है। सरकारी नौकरी में पुरानी पेंशन बहाल होगी।समाजवादी पार्टी बनते ही पुरानी पेंशन बहाल होगी।

jagran

अखिलेश ने योगी सरकार को निशाना बनाया और हाथरस, एटा व कासगंज के सपा प्रत्‍याशियों के लिए वोट मांगे। उन्‍होंने कहा, दस फरवरी के मतदान ने दस मार्च के नतीजे बता दिए हैं। लग रहा बीजेपी की खाट खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा, ‘परिवार वाले ही परिवार का दर्द समझ सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा एक कारोबारी गोरखपुर में कारोबार करने आया था जहां पुलिस ने पीट-पीटकर जान ले ली। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ी है। यह जनता का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नहीं बच पाएगी। जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख में वोट लूटने का काम हुआ है। मंत्री पुत्र ने किसानों को यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को कुचला गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग झांसा दे रहे हैं। झगड़ा करने की बात कर रहे हैं। झूठ बोला है वहीं समाजवादी लोग खुशहाल और तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। निवेदन करने आए हैं यहां समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशी खड़े हैं दोनों पढ़े लिखे हैं। यह डॉक्टर हैं सरकार का इलाज यही करेंगे। अब डॉक्टर साहब जीतकर टेबलेट बीजेपी वालों को देंगे और इलाज करेंगे। कानून व्यवस्था जानते ही हैं आप? हमारी सरकार में पुलिस बढ़ाई जाएगी। हर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की सरकार में क्या हुआ?  एक आइपीएस यूपी से फरार है। अभी तक नहीं पकड़ागया है। पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं माफिया के लिए और माफिया क्रिकेट खेल रहा है, यह है उत्तर प्रदेश? बाबा जी क्या कहते हैं? आंकड़े देखों प्रदेश के, सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं यूपी में हैं। सबसे अधिक पुलिस की पिटाई से जान गईं। गोरखपुर में व्यापारी की जान गई। लोकतंत्र की धज्ज्यिां कैसे उड़ी, यह भी देखो। जिला पंचायत चुनाव में पुलिस की ताकत पर वोट…। दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने की अपील।

अखिलेश यादव ने गुड्डू चौधरी के लिए भी मांगे वोट

भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े मंत्री भी छोड़ कर आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी इस समय मजबूत है। भारतीय जनता पार्टी के लोग जातियों में भी झगड़ा कर आते हैं। समाजवादी की सरकार बनेगी तो जाति के हिसाब से जनगणना करेंगे। अहेरिया समाज के लोग समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा जातियों में भी झगड़ा कराते हैं। समाजवादी सरकार में तीन महीने में जनगरणा करके कौन जाति कितनी है बताएंगे। अखिलेश यादव ने कहा, झूठे सपने दिखाने वालों को सबक सिखाएं। संविधान लोकतंत्र बचानेे किसानों का मान सम्मान बचाने का चुनाव है। रोजगार दिलाने का चुनाव है।

ये सपा में हुए शामिल

गंगाराम कुशवाह,इकराम कुरैशी,बनी सिंह यादव बीएसपी छोड़कर आए हैं। वीरेंद्र कुशवाहा,लल्लन अदि समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।