• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी चुनाव 2022: अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोले

  • January 18, 2022
यूपी चुनाव 2022: अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोले
  • मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की चल रही चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। सोमवार को सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उन्हें हमारे परिवार की ज्यादा चिंता रहती है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, नेताओं के दल-बदल का दौर भी तेज हो गया है। हाल ही के दिनों में कई मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने भाजपा से सपा का रुख किया तो कई दूसरे नेताओं ने अपनी-अपनी महत्वकांक्षा को देखते हुए पार्टी बदली। इसी बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चर्चा रही अखिलेश के घर से। नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। इन पर विराम लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ये उनके परिवार का मामला है और सब ठीक है।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की चल रही चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। सोमवार को सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उन्हें हमारे परिवार की ज्यादा चिंता रहती है। चुनाव में भाजपा ऐसे ही बहुत सारे षड्यंत्र करेगी किंतु उसे समाजवादी सफल नहीं होने देंगे। अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि ये हमारे परिवार का मामला है और सब ठीक है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अन्न संकल्प लिया है। गेहूं-चावल हाथ में लेकर कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया है उनको हटाएंगे और हराएंगे। अखिलेश ने इस संकल्प के साथ ही कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज, बीमा और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। किसान रिवाल्विंग फंड बनाकर गन्ना किसानों का 15 दिनों में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। जिन किसानों की जान गई है उनके स्वजनों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सपा प्रमुख ने चुनाव के लिए बड़ी-बड़ी साजिशें होने की आशंका जताई है।

सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क आज सपा के साथ हैं, इनको लखीमपुर खीरी कांड में कुचलने की कोशिश की गई थी। सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों ने आखिरकार सरकार को झुका ही दिया था, इसी वजह से तीनों कृषि कानून वापस लिए गए। बड़े पैमाने पर छुट्टा जानवरों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन्हें नहीं पकड़ रही है।

अखिलेश ने किसानों और अपने नेताओं से अपील की है कि वे सभी ‘अन्न संकल्प’ से जुड़ें और भाजपा को हटाने व हराने में जुटें। हम भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र में उन तमाम बिंदुओं को भी रखेंगे, जिनके जरिए घोषणाओं को पूरा करेंगे। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन न होने को लेकर अखिलेश ने कहा है कि इसके पीछे कोई साजिश लगती है। पहले वह दो विधान सभा सीटें लेने को तैयार हुए लेकिन बाद में मुकर गए। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव के लिए बड़ी-बड़ी साजिशें हो रही हैं। अगर वह भाई की तरह हमारी मदद करना चाहते हैं तो भाजपा को हटाने के लिए मदद करनी चाहिए।

चुनाव आयोग से न्याय की अपील : अखिलेश ने चुनाव आयोग से न्याय सुनिश्चित कराने की अपील की है। उन्होंने अमरोहा से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी द्वारा कोविड गाइडलाइन व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन कर जुलूस निकालने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि …सपा के कार्यक्रम-कार्यालय पर पूरी पाबंदी और गाड़ियों के चालान भी लेकिन ‘कुछ दिनों के बाकी बचे मुख्यमंत्री’ व अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का सरेआम मजाक उड़ा रहे हैं, ‘निर्वाचन-न्याय’ को सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का परम-धर्म है। कोई है? उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में कन्नौज में सपा को हराने के लिए सबसे ज्यादा रेड कार्ड जारी किए गए थे। ऐसी ही साजिश फिर की जाएगी। चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez