लखनऊ । मकर संक्रांति के पुण्य पर्व यानी 14 जनवरी से विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो जाएगी और प्रत्याशियों के नामांकन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही यूपी के इस महासमर का मैदान सजता नजर आने लगेगा। बड़े राजनीतिक दलों में कांग्रेस ने सबसे पहले अपने पत्ते खोले हैं। 125 प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन के 29 तो बसपा के दो उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के 215 प्रत्याशियों की सूची पहले ही आ चुकी है और उम्मीद के मुताबिक सबसे आखिर में भाजपा शुक्रवार या शनिवार को अपनी पहली सूची जारी करेगी।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सभी दलों के लिए अलग-अलग मायनों से बेहद महत्वपूर्ण हैं। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव से प्रदेश में दौड़ रहे विजय रथ को 2022 में भी आगे बढ़ाना चाहती है। चूंकि यूपी के विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को नेतृत्व क्षमता दिखाने का एक और मौका यह चुनाव दे रहे हैं, क्योंकि पिता मुलायम स‍िंंह के नेतृत्व में लड़े चुनाव में जीत मिलने पर अखिलेश को मुख्यमंत्री की कुर्सी 2012 में मिली थी। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन का उनका प्रयोग विफल रहा। इस दफा रालोद, सुभासपा, प्रसपा सहित अन्य छोटे दलों के साथ वह फिर मैदान में हैं।

वहीं, तीन दशक से प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस लगातार सिमटती गई है। पहली बार बतौर प्रभारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव अभियान की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस के अस्तित्व की इस लड़ाई में गांधी परिवार की साख भी फंसी है, क्योंकि इससे पहले 2019 में खुद राहुल गांधी अमेटी की पारंपरिक लोकसभा सीट हार चुके हैं। बसपा के सामने भी अस्तित्व बचाने की चुनौती मंडरा रही है। लगातार पार्टी का संगठन कमजोर होता नजर आ रहा है। कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं या निकाल दिए गए हैं। ऐसे में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को बसपा को फिर आक्सीजन देने के लिए एक अदद जीत की दरकार है।

इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए ही सभी दलों ने इस बार टिकट तय करने में काफी गहन मंथन किया है। जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों को अच्छे से साधने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की सूची प्रियंका गांधी वाड्रा ने जारी कर दी है। सपा-रालोद गठबंधन के 29 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटें हैं, जिसमें 19 सीटें रालोद और दस सपा के कोटे की हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से 215 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं, सत्ताधारी भाजपा की तीन दिन तक दिल्ली में बैठक प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए ही चली। नामों पर सहमति बन चुकी है। लगभग सभी नेता लखनऊ लौट आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव स‍िंंह के मुताबिक, मकर संक्रांति से प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी जाएगी। चूंकि, संक्रांति का पर्व मुहूर्त के अनुसार शुक्रवार और शनिवार, दोनों ही दिन पड़ रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि सूची इनमें से किसी भी दिन आ सकती है।

बसपा ने गंगोह से नोमान, चथावल से सलमान को बनाया उम्मीदवार : बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी मुखिया मायावती ने गुरुवार को ट्वि‍ट कर इसकी जानकारी दी। सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट से नोमान मसूद को टिकट दिया गया है। नोमान लोकदल छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। यह इमरान मसूद के जुड़वा भाई हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे हैं। उधर, मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से सलमान सईद को उम्मीदवार बनाया गया है। इन्होंने बीते बुधवार को मायावती से मुलाकात की थी। कांग्रेस छोड़कर बसपा में आए सलमान के पिता सईदुज्जमां प्रदेश के गृहमंत्री रह चुके हैं।

सपा प्रत्याशियों की सूची

  • कैराना – नाहिद हसन
  • चरथावल- पंकज मलिक
  • किठौर – शाहिद मंजूर
  • मेरठ – रफीक अंसारी
  • साहिबाबाद – अमरपाल शर्मा
  • धौलाना – असलम चौधरी
  • कौल – सलमान सईद
  • अलीगढ़ – जफर आलम
  • आगरा कैंट – कुंवर स‍िंंह वकील
  • वाह – मधुसूदन शर्मा

रालोद प्रत्याशियों की सूची

  • शामली – प्रसन्न चौधरी
  • पुरकाजी – अनिल कुमार
  • खतौली – राजपाल स‍िंंह सैनी
  • नहटौर – मुंशी राम
  • बागपत – अहमद हमीद
  • लोनी – मदन भैया
  • मोदीनगर – सुदेश शर्मा
  • हापुड़ – गजराज स‍िंंह
  • जेवर – अवतार स‍िंंह भड़ाना
  • बुलंद शहर – हाजी युनुस
  • स्याना – दिलनवाज खान
  • खैर – भगवती प्रसाद सूर्यवंशी
  • सादाबाद – प्रदीप चौधरी गुड्डू
  • छाता – तेजपाल स‍िंंह
  • गोवर्धन – प्रीतम स‍िंंह
  • बल्देव – बबिता देवी
  • आगरा देहात – महेश कुमार जाटव
  • फतेहपुर सीकरी – बृजेश चाहर
  • खैरागढ़ – रौतान सिंह

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची

  • क्रम – विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी का नाम
  • 1. नजीबाबाद – हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी
  • 2. नगीना (सुरक्षित) – हेनरीटा राजीव सि‍ंह
  • 3. नहटौर (सुरक्षित) – मीनाक्षी स‍िंंह
  • 4. मुरादाबाद ग्रामीण – मोहम्मद नदीम
  • 5. मुरादाबाद नगर – मोहम्मद रिजवान कुरैशी
  • 6. असमोली – हाजी मरघूब आलम
  • 7. संभल – निदा अहमद
  • 8. स्वार – हैदर अली खान
  • 9. चमरौआ – यूसुफ अली यूसुफ
  • 10. बिलासपुर – संजय कपूर
  • 11. रामपुर – काजिम अली खान
  • 12. धनौरा (सुरक्षित) – समर पाल स‍िंंह
  • 13. अमरोहा – सलीम खान
  • 14. हस्तिनापुर (सुरक्षित) – अर्चना गौतम
  • 15. किठौर – बबिता गुर्जर
  • 16. छपरौली – डा. यूनुस चौधरी
  • 17. लोनी – यामीन मलिक
  • 18. मुरादनगर – बिजेंद्र यादव
  • 19. गाजियाबाद – सुशांत गोयल
  • 20. गढ़ मुक्तेश्वर – आभा चौधरी
  • 21. नोएडा – पंखुड़ी पाठक
  • 22. दादरी – दीपक भाटी चोटीवाला
  • 23. जेवर – मनोज चौधरी
  • 24. बरौली – गौरांग देव चौहान
  • 25. अतरौली – धर्मेंद्र कुमार
  • 26. कोइल – विवेक बंसल
  • 27. अलीगढ़ – मोहम्मद सलमान इम्तियाज
  • 28. गोवर्धन – दीपक चौधरी
  • 29. मथुरा – प्रदीप माथुर
  • 30. बलदेव (सुरक्षित) – विनेश कुमार सनवाल वाल्मीकि
  • 31. एत्मादपुर – शिवानी स‍िंंह बघेल
  • 32. आगरा दक्षिण – अनुज शर्मा
  • 33. आगरा उत्तर – विनोद कुमार बंसल
  • 34. आगरा ग्रामीण (सुरक्षित) – उपेंद्र स‍िंंह
  • 35. खेरागढ़ – रामनाथ शिकरवार
  • 36. फतेहाबाद – होतम स‍िंंह निषाद
  • 37. बाह – मनोज दीक्षित
  • 38. टूंडला (सुरक्षित) – योगेश दिवाकर
  • 39. जसराना – विजय नाथ स‍िंंह वर्मा
  • 40. शिकोहाबाद – शशि शर्मा
  • 41. सिरसागंज – प्रतिमा पाल
  • 42. एटा – गुंजन मिश्रा
  • 43. मैनपुरी – विनीता शाक्य
  • 44. करहल – ज्ञानवती यादव
  • 45. बिसौली (सुरक्षित) – प्रज्ञा यशोदा
  • 46. बदायूं – रजनी स‍िंंह
  • 47. बहेड़ी – संतोष भारती
  • 48. मीरगंज – मोहम्मद इलियास
  • 49. बरेली कैंट – सुप्रिया ऐरन
  • 50. आंवला – ओमवीर यादव
  • 51. बरखेड़ा – हरप्रीत स‍िंंह छब्बा
  • 52. पूरनपुर (सुरक्षित) – ईश्वर दयाल पासवान
  • 53. जलालाबाद – गुरमीत स‍िंंह
  • 54. तिलहर – रजनीश कुमार गुप्ता
  • 55. पुवांया (सुरक्षित) – अनुज कुमारी
  • 56. शाहजहांपुर – पूनम पांडेय
  • 57. ददरौल – तनवीर सफदर
  • 58. मोहम्मदी – ऋतु स‍िंंह
  • 59. सीतापुर – शमीना शफीक
  • 60. बिसवां – अभिनव भार्गव
  • 61. बांगरमऊ – आरती बाजपेई
  • 62. मोहान (सुरक्षित) – मधु रावत
  • 63. उन्नाव – आशा स‍िंंह
  • 64. बख्शी का तालाब – ललन कुमार
  • 65. सरोजिनी नगर – रुद्र दमन स‍िंंह
  • 66. लखनऊ सेंट्रल – सदफ जाफर
  • 67. लखनऊ कैंट – दिलप्रीत स‍िंंह
  • 68. मोहनलालगंज (सुरक्षित) – ममता चौधरी
  • 69. बछरावां (सुरक्षित) – सुशील पासी
  • 70. तिलोई – प्रदीप सि‍ंघल
  • 71. सलोन (सुरक्षित) – अर्जुन पासी
  • 72. जगदीशपुर (सुरक्षित) – विजय पासी
  • 73. कादीपुर (सुरक्षित) – निकलेश सरोज
  • 74. फर्रुखाबाद – लुईस खुर्शीद
  • 75. औरैया (सुरक्षित) – सरिता दोहरे
  • 76. बिल्हौर (सुरक्षित) – ऊषा रानी कोरी
  • 77. आर्य नगर – प्रमोद कुमार जायसवाल
  • 78. किदवई नगर – अजय कपूर
  • 79. कानपुर कैंट – सोहेल अख्तर अंसारी
  • 80. महाराजपुर – कनिष्क पांडेय
  • 81. कालपी – उमाकांती
  • 82. उरई (सुरक्षित) – उर्मिला सोनकर खाबरी
  • 83. महोबा – सागर स‍िंंह
  • 84. मानिकपुर – रंजना भरातीलाल पांडेय
  • 85. हुसैनगंज – शिवाकांत तिवारी
  • 86. रामपुर खास – आराधना मिश्रा ‘मोना’
  • 87. बाबागंज (सुरक्षित) – बीना रानी
  • 88. प्रतापगढ़ – नीरज त्रिपाठी
  • 89. मंझनपुर (सुरक्षित) – अरुण कुमार विद्यार्थी
  • 90. फाफामऊ – दुर्गेश पांडेय
  • 91. इलाहाबाद उत्तरी – अनुग्रह नारायण स‍िंंह
  • 92. इलाहाबाद दक्षिणी – अल्पना निषाद
  • 93. बारा (सुरक्षित) – मंजू संत
  • 94. राम नगर – ज्ञानेश शुक्ल
  • 95. जैदपुर (सुरक्षित) – तनुज पुनिया
  • 96. दरियाबाद – चित्रा वर्मा
  • 97. हैदरगढ़ (सुरक्षित) – निर्मला चौधरी
  • 98. उतरौला – धीरेंद्र प्रताप स‍िंंह
  • 99. गोंडा – रमा कश्यप
  • 100. डुमरियागंज – कांति पांडेय
  • 101. हरैया – लबोनी स‍िंंह
  • 102. रुदौली – बसंत चौधरी
  • 103. फरेंदा – वीरेंद्र चौधरी
  • 104. महराजगंज (सुरक्षित) – आलोक प्रसाद
  • 105. पनियरा – शरदेंदु कुमार पांडेय
  • 106. खजनी (सुरक्षित) – रजनी देवी
  • 107. पडरौना – मनीष जायसवाल
  • 108. तमकुही राज – अजय कुमार लल्लू
  • 109. रूद्रपुर – अखिलेश प्रताप स‍िंंह
  • 110. रामपुर कारखाना – शहला अहरारी
  • 111. भाटपार रानी – केशव चंद यादव
  • 112. बरहज – रामजी गिरि
  • 113. सगड़ी – राना खातून
  • 114. आजमगढ़ – प्रवीन कुमार स‍िंंह
  • 115. निजामाबाद – अनिल कुमार यादव
  • 116. मेहनगर (सुरक्षित) – निर्मला भारती
  • 117. मधुबन – अमरेश चंद्र पांडेय
  • 118. मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) – बनवारी लाल
  • 119. जखनियां (सुरक्षित) – सुनील राम
  • 120. गाजीपुर – लौटन राम निषाद
  • 121. सकलडीहा – देवेंद्र प्रताप स‍िंंह
  • 122. पि‍ंडरा – अजय राय
  • 123. रोहनिया – राजेश्वर पटेल
  • 124. छानबे (सुरक्षित) – भगवती प्रसाद चौधरी
  • 125. ओबरा – रामराज गोंड