लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मतदान से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा जारी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद अब धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा ने दिया है। धर्म सिंह सैनी ने ट्वीट से इसकी जानकारी दी।

मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को इस्तीफा देने से पहले ही लखनऊ में अपना सरकारी आवास खाली करने के साथ ही सरकारी वाहन तथा सुरक्षा को भी लौटा दिया।

jagran

सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा विधायक तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने बुधवार को ही इंटरनेट मीडिया पर अपने समाजवादी पार्टी के शामिल होने की सूचना वायरल होने के बाद कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है।

jagran

उन्होंने कहा था कि पता चला है कि जो उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने वालों की जो सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है, उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा।

धर्म सिंह सैनी ने 2017 का चुनाव कांग्रेस के इमरान मसूद को हराकर जीता था। इमरान मसूद भी कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 2017 में भाजपा के धर्म सिंह सैनी को 94,375 और इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे। सैनी 4057 वोट से जीते थे। इससे पहले 2012 में धर्म सिंह सैनी बसपा से जीते थे। तब भी इमरान मसूद को हराया था। वह नकुड़ से लगातार चार बार से विधायक हैं। वह 2002, 2007 व 2012 में बसपा से विधायक थे। इसके बाद 2017 में भाजपा में आये।