• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Board Exam 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के कारण टलीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 20 मई के बाद तय होगी नई तारीख

  • April 15, 2021
UP Board Exam 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के कारण टलीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 20 मई के बाद तय होगी नई तारीख
  • UP Board Exam Postponed माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की नई तारीख 20 मई के बाद तय होगी जबकि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं।

बरेली । कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद भयावह रूप लेने के कारण सीबीएसई के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। बरेली में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की नई तारीख 20 मई के बाद तय होगी जबकि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं।

बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के ऑनलाइन संबोधन के दौरान गुरुवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को भी 20 मई तक के लिए स्थगित किया जा रहा है। इसी तरह विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और ऑनलाइन कक्षाओं को 15 मई तक लिए स्थगित किया जा रहा है।  इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश में इससे पहले पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को टाला गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन पहले 24 अप्रैल से होना था। परीक्षाओं का कार्यक्रम भी तय हो गया था। इसके बाद पंचायत के चुनाव के कारण इसको आठ मई तक टाला गया। आठ मई से होने वाली सभी परीक्षा का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया था। अब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसको टाला गया है।

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा के बाद ही मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में अब कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे। प्रदेश में कोरोना वायरस के के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा आदेश है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

  • March 30, 2026
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- ‘जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में’

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- ‘जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में’

  • March 30, 2026
ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

  • March 30, 2026
असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

  • March 29, 2026
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

  • March 29, 2026
‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘हमारी फौज सबसे खतरनाक…’, ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन का इशारा; सत्ता परिवर्तन पर दिया बयान March 30, 2026
  • लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन March 30, 2026
  • ‘एक दिन तो कुर्सी जानी है…’, नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना March 30, 2026
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश March 30, 2026
  • बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी? March 30, 2026
  • सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- ‘जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में’ March 30, 2026
  • अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश March 30, 2026
  • RR vs CSK Match Preview: पुरानी टीम के सामने होंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई March 30, 2026
  • ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत March 30, 2026
  • मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’ March 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez