shobhit University Gangoh
 

UP में BJP सरकार करवाएगी गरीब ब्राह्मणों का बीमा! मायावती बोलीं-कमियों पर पर्दा डाल रही और कुछ नहीं

UP में BJP सरकार करवाएगी गरीब ब्राह्मणों का बीमा! मायावती बोलीं-कमियों पर पर्दा डाल रही और कुछ नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की लगातार हो रही हत्याओं पर यूपी की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अब इसकी भरपाई के लिए बीजेपी ने नया दांव खेला है। बीजेपी विधायक उमेश द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश के गरीब ब्रह्मणों का बीमा करवाएगी। भाजपा सरकार के इस फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण समाज को बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘यूपी भाजपा सरकार द्वारा गरीब ब्राह्मणों का बीमा कराने की बात इस वर्ग के प्रति केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए ही लगता है, जबकि ब्राह्मण समाज को वास्तव में बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए। सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर है।’

PunjabKesari

Jamia Tibbia