UP: अखिलेश यादव बोले- 2024 का चुनाव भाजपा की विदाई का वक्त, देशभर में बुलडोजर संस्कृति की हो रही बदनामी

UP: अखिलेश यादव बोले- 2024 का चुनाव भाजपा की विदाई का वक्त, देशभर में बुलडोजर संस्कृति की हो रही बदनामी

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव केन्‍द्र की नरेन्‍द्र मोदी व प्रदेश्‍ की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब अख‍िलेश ने एक बार फ‍िर योगी सरकार पर बुलडोजर को लेकर हमला बोला है। वहीं सपा प्रमुख ने कहा क‍ि 2024 का चुनाव भाजपा की व‍िदाई का वक्‍त है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को भाजपा की विदाई का वक्त बताया है। रविवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी, 2024 उसकी विदाई का वक्त है।

भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाला चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है।

बुलडोजर प्रयोग, विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। देशभर में बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में राज्य में जो विकास कार्य हुए, उनका रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है। भाजपा को यही रास्ता सूझता है कि वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करे। हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है क्योंकि उसमें सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कहा, किसान कर्ज से दबा है। गुजरात की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम साजिशें हो रही है। किसान के अनाज की खरीद मंडी से हो इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे