shobhit University Gangoh
 

Unlock 5.0 School Guidelines: आज जारी हो सकती हैं अनलॉक 5 की गाइडलाइंस, जानें स्कूल और कोचिंग को लेकर क्या है संभावनाएं

Unlock 5.0 School Guidelines: आज जारी हो सकती हैं अनलॉक 5 की गाइडलाइंस, जानें स्कूल और कोचिंग को लेकर क्या है संभावनाएं

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज पांचवे चरण के अनलॉक 5.0 दिशा-निर्देशों की घोषणा की जाएगी। कल, 1 अक्टूबर 2020 से लागू होने वाले इन दिशा-निर्देशों में इस बार सिनेमा हॉल, ट्रेन, मनोरंजन पार्क आदि कई बंद पड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत स्कूलों को खोले जाने के सम्बन्धित गाइंडलाइस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही, आज जारी होने वाली गाइडलाइंस में कोचिंग संस्थानों को लेकर भी प्रावधान किये जाने की संभावाएं हैं।

अनलॉक 4 में 21 सितंबर से चलीं मार्गदर्शन कक्षाएं

इससे पहले जारी अनलॉक 4 की गाइडलाइंस के अंतर्गत स्कूलों में 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को मार्गदर्शन कक्षाओं के आयोजन की छूट दी गयी थी। इसके अंतर्गत स्कूलों को निर्धारित एसओपी और नियमों का पालन करते हुए इन कक्षाओं के छात्रों के लिए रोस्टर के अनुसार काउंसलिंग क्लासेस आयोजित करने की छूट दी गयी थी। हालांकि, यह छूट सम्बन्धित राज्यों की सरकारों की इच्छा पर निर्भर थीं और छात्रों को मार्गदर्शन कक्षाओं में शामिल होने की अनिवार्यता नहीं थी। इसी क्रम में कई राज्यों ने स्कूलों फिलहाल न खोलने की घोषणा की थी तो कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूलों में काउंसलिंग क्लासेस शुरू की जा चुकी हैं।

अनलॉक 5 में स्कूल रिपओपेनिंग की संभावनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा आज जारी की जाने वाली चरणबद्ध पांचवें चरण की अनलॉक की प्रक्रिया में 9वीं कक्षाओं से 12वीं कक्षाओं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से खोले जाते रहने की बजाय पूरी तरफ खोलने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि, इस बार भी इस पर अंतिम फैसला सम्बन्धित राज्य द्वारा ही लिये जाने का प्रावधान जारी रह सकता है। राज्य सरकारें अपने यहां महामारी की स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर स्कूलों को खोलने/न खोलने, पूरी तरह खोलने/आंशिक रूप से खोले जाते रहने, सभी कक्षाओं के लिए खोलने/सीनियर क्लासेस के लिए ही खोलने आदि से सम्बन्धित निर्णय लेंगी।

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्कूलों को खोले जाने की स्थिति में पहले की तरह जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी रहेंगे और सभी सरकारी और निजी स्कूलों मे कक्षाएं लगाए जाने की स्थिति में इन नियमों का पालन स्कूलों और छात्रों को करना होगा।

Jamia Tibbia