अज्ञात ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, तीन घायल

  • पुलिस ने तीनो को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
  • घायल के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

देवबंद [24CN]: अज्ञात ट्रक ने स्टेट हाईवे 59 पर टम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहंा से गम्भीर हालत के चलते उन्हे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। कोतवाली में हादसे में घायल हुए युवक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देवबंद क्षेत्र के गांव गुनारसी निवासी सोनू पुत्र सुरेशपाल, सेठपाल पुत्र सुरेन्द्र व देवेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल टेम्पो संख्या युपी12टी6912 में देवबंद के नवीन मण्डी स्थल से सब्जीयंा लेकर मुजफ्फरनगर सब्जी मण्डी में बेचने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह स्टेट हाईवे 59 पर गांव निहाल खेडी के निकट पहुंचे तो ट्रक संख्या युपी17एटी 7149 के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाते हुऐ टेम्पो मे टक्कर मार दी। दुर्घटना में न केवल टैपो क्षतिग्रस्त हो गया बल्कि उसमे सवार सोनू, सेठपाल, देवेन्द्र घायल हो गये।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो घायलो को उपचार लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहंा से हालत गम्भीर होने के चलते तीनो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। हादसे की पुलिस रिर्पोट घायल सोनू के पिता सुरेशपाल सिंह द्वारा अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।