अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर की 35 लाख रूपये की चोरी

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर की 35 लाख रूपये की चोरी
  • सहारनपुर में चोरों द्वारा तोड़े गए अलमारी के लॉकर।

सहारनपुर [24CN]। थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत मिशन कम्पाउंड में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रूपए की चोरी कर ली। पीडित ने थाना सदर बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड निवासी दुर्गेश ग्रोवर अपनी अपनी नातिन के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने हरियाणा के करनाल हुए थे। इसी दौरान बीती रात घर को सूना देखकर अज्ञात चोरों ने रात्रि में किसी मकान में घुसकर 35 लाख रूपए चोरी कर लिए। बताया जाता है कि आज सुबह पीडि़त घर वापस आया तो उसे घर में चोरी होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त दुर्गेश ग्रोवर ने थाना सदर बाजार में चोरी की तहरीर दी है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसे अपने पुराने नौकर पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक है। थाना प्रभारी ने पीडि़त को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।