मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी

मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी
  • सहारनपुर में मकान में चोरी की जानकारी देता पीडि़त।

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत हकीकत नगर में बंद पड़े मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग लाखों रूपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत हकीकत नगर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया। बताया जाता है कि मकान मालिक देहरादून के जौलीग्रांट में परिवार के सदस्य का इलाज कराने के लिए गए हुए थे तथा मकान पर ताला लगा हुआ था। आज सुबह जब वह वापस पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने इस दौरान लाखों रूपए के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए थे। पीडि़त ने थाना सदर बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामल सामने आया है जिसमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी का खुलासा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।