अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर की नगदी व जेवर चोरी
नकुड़ । कोतवाली नकुड़ पुलिस क्षेत्रांतर्गत गांव बाईखेड़ी में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवरात, हजारों रूपए नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। पीडि़त अज्ञात चोरों के खिलाफ नकुड़ कोतवाली में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव बाईखेड़ी में बीती रात्रि अज्ञात चोर मौ. वकील पुत्र शेरजंग के मकान में दीवार फांदकर घुस गए तथा घर के अंदर सो रहे परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। पीडि़त मौहम्मद वकील ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर घर के अंदर घुसकर कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर रस्सी बांध दी तथा दूसरे कमरे में रखी 18 हजार रूपए की नगदी, चांदी के चार जेवरात व 15 शूट सहित करीब 40 हजार रूपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया।
पीडि़त मौहम्मद वकील के अनुसार चोरी की घटना का पता सुबह उस समय लगा जब कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। किसी तरह दरवाजे खोलकर वह बाहर निकले तो दूसरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और सामान गायब था। सूचना मिलते ही अम्बेहटा पीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
