अज्ञात चोरो ने अल सुबह नयागावं रोड पर पांच बैटरे चोरी किये

महिलाओ ने रोका तो तमंचे का डर दिखाकर बदमाश बैटरे लेकर हुए फरार
नकुड 18 जुलाई इंद्रेश। नयागांव रोड पर अज्ञात चोर कंपेन मशीनो व टरेक्टर से पांच बैटरी चोरी करके ले गये। पिडित परिवार की महिलाओ ने चोरो को विरोध किया तो चोरो ने उन्हें हथियारो से डराया। जिसके बाद महिलाए अपने घर के अंदर चली गयी।
घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है। नयागांव रोड पर नई बस रही कालोनी में नसरूल्लागढ निवासी ऋषिपाल सैनी व प्रीतम सैनी रहते है। वे कंपेन मशीनो से फसल काटने का काम करते है। अब आफ सिजन होने के कारण मशीने घर के पास ही एक प्लाट मे पार्क की गयी है।
पिडितो ने बताया कि सुबह करीब पंाच बजे दो बाईको पर सवार पंाच छः व्यक्तियो ने उनकी चार कंपेन मशीनों व एक टरेक्टर से बैटरे उतार लिये। इसी बीच ऋषिपाल की बेटी शिवानी व एक महिला ने उन्हे बैटरे ले जाते हुए देखा तो दोनो ने चोरो को रोकने का प्रयास किया। पंरतु आरोपियो न कथित रूप से बाईक की डिग्गी से तमंचा निकालने का प्रयास किया। जिससे महिलांए डर गयी।
इस बीच आरोपी बैटरे लेकर फरार हो गये। पिडितो ने बताया कि पिछले कई दिनो से रात मे आस पास संदिग्ध व्यक्ति देखे जा रहे है। तीन दिन पूर्व एक संदिग्ध को कुछ लोगो ने पकडकर पुलिस को सोंप दिया था। जिससे थाने से छोड दिया ग या। उन्होने आरोप लगाया कि ुबदमाशो मे पुलिस का कोई खौफ नंही है। पिडितो ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।
