Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

कोरोना संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह, कहा- भारत में फिर हो सकते हैं दूसरी लहर जैसे हालात

  • January 14, 2022
कोरोना संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह, कहा- भारत में फिर हो सकते हैं दूसरी लहर जैसे हालात
  • संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के अवर महासचिव लियु जेनमिन ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए एक समन्वित और निरंतर वैश्विक दृष्टिकोण के बिना यह महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के समावेशी और स्थायी उभार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बनी रहेगी।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अप्रैल और जून 2021 के बीच कोरोना के डेल्टा स्वरूप (Delta Variant) की घातक लहर में 2.40 लाख लोगों की मौत हो गई थी और आर्थिक सुधार बाधित हुआ था। निकट समय में फिर इसी तरह के हालात उत्पन्न हो सकते हैं।  संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2022 रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) के संक्रमण की नई लहरों के कारण मृतकों की संख्या और आर्थिक नुकसान में फिर से वृद्धि होने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के अवर महासचिव लियु जेनमिन (Liu Zhenmin) ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए एक समन्वित और निरंतर वैश्विक दृष्टिकोण के बिना यह महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के समावेशी और स्थायी उभार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बनी रहेगी।

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर इसी माह के अंत तक चरम पर होने की आशंका है। रोजाना छह से आठ लाख केस सामने आ सकते हैं। हालांकि संक्रमण की रफ्तार जितनी तेज हो रही है, उतनी ही तेजी से कम भी होगी। 15 फरवरी के बाद तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारत में तेजी से लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में अभी तक 154.61 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत में लगभग 64 करोड़ लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं। बता दें कि देश में 46 फीसद से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त खुराक ले चुके हैं। वहीं, भारत में घातक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन कुल 5,488 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर के कई राज्यों में नए वेरिएंट को देखते हुए प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

दिसंबर 2021 की शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में 26 फीसद से भी कम कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। इसकी तुलना में भूटान, मालदीव और श्रीलंका में 64 फीसद से अधिक आबादी को वैक्सीन के दोनो डोज लगाई जा चुकी है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • June 21, 2025
भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

  • June 20, 2025
यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

  • June 20, 2025
International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

  • June 20, 2025
खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

  • June 20, 2025
मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

  • June 20, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू June 21, 2025
  • योगमय हुई दुनिया, पीएम मोदी विशाखापत्तनम में कर रहे योग; बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना June 21, 2025
  • अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार June 21, 2025
  • प्रबंधक पद पर तीसरी बार दीपक राज सिंघल विजई रहे June 21, 2025
  • पुराने स्थान पर ही लगेगा साप्ताहिक बुध बाजार, हाईकोर्ट का फैसला June 20, 2025
  • मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निमार्ण कार्यों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का संतुलन बनाए रखने के निर्देश June 20, 2025
  • विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान June 20, 2025
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण June 20, 2025
  • जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सीएमओ ने किया निरीक्षण June 20, 2025
  • होटलों व ढाबों पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी,  देर रात तक मची अफरा-तफरी June 20, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez