केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ी, पूरे देश में मिलेगी अब जेड श्रेणी की सिक्योरिटी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ी, पूरे देश में मिलेगी अब जेड श्रेणी की सिक्योरिटी
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा को अपग्रेड करके अब पूरे देश के लिए जेड श्रेणी कर दिया है। इससे पहले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल उन्हें केवल पश्चिम बंगाल में ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करता था। हालांकि, इस आदेश के बाद अब उन्हें पूरे देश में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।