• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सिद्धार्थनगर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले, केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जैसा कोई नहीं

  • September 23, 2021
सिद्धार्थनगर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले, केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जैसा कोई नहीं
  • केंद्रीय मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिद्धार्थनगर जिले में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ि‍विकास के नए प्रतिमान गढ रही है।

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए कार्यालय परिसर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमिता मंत्री औऱ प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पांच एकड़ में 20 करोड़ से एक से 12 तक के शिक्षा व्यवस्था की गई है। हर क्लास के तीन सेक्सन खोले जाएंगे। यह कोरोना काल में बड़ी सौगात है। इसका श्रेय सांसद पाल को जाता है। यह किसी की मदद में यह लगे रहते हैं। यहां मेडिकल कालेज के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जैसा कोई नहीं है। योगी के नेतृत्‍व में उत्‍तर प्रदेश विकास की नई उचाईयां छू रहा है। उत्‍तर प्रदेश खडा हुआ है तभी भारत खडा है।

केंद्रीय विद्यालय के बच्‍चों के साथ टिफिन की अदला-बदली कर किया भोजन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मधुबेनिया प्राथमिक स्कूल में 800 बच्चों की उपस्थित बड़ी बात है। इस माटी से गौतम बुद्ध ने पूरे देश को ज्ञान का संदेश दिया। आज प्रदेश में प्रजा तंत्र है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के त्याग और समर्पण से विकास तेजी से हुआ है। कोरोना संकट काल से उबारने का कार्य किया गया। देश मे 80 करोड़ को टीका लग चुका है। इसमें उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा है। यह बड़ी उपलब्धि है। मास्क लगाना न भूलें। दूरी बनाकर रहें। राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम से पूरा देश स्वस्थ्य हो रहा है। संबोधन से पहले केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने केंद्रीय स्कूल के बच्चों ने प्राथमिक बच्चों के साथ अदला-बदली कर टिफिन का भोजन ग्रहण किया।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की सांसद जगदंबिका पाल की तारीफ

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है। सात वर्ष के अंदर सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास से रेल लाइन मिली, हाइवे मिला, केंद्रीय विद्यालय और डाकघर मिला। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उज्ज्वला योजना का शुभारंभ मंत्री ने बालियां से की, जिसका लाभ सभी गरीबों को मिल रहा है।

सांसद बोले विकास के पथ पर दौड रहा है जिला

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आकांक्षा जनपद अब विकास के पथ पर चल पड़ा है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। विपक्ष को बताना चाहता हूं कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर सिर्फ भाजपा सरकार ही चल रही है। 8 करोड़ लोगों को उज्ज्वला का लाभ मिला है। पहले गैस के लिए लाइन लगाना पड़ता था। आज किसी को दिक्कत नहीं होती। अब भूख से कोई नहीं मरता। बाढ़ राहत कार्य चलता रहेगा। 154 केंद्रीय विद्यालय मिले हैं।

विधायकों ने भी जनसभा को किया संबोधित

विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विधायकों का भी कोटा होना चाहिए। डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा ने अमर सिंह की मांग दोहराते हुए पांच-पांच बच्चों के नामांकन की सुविधा मांगी। उज्ज्वला गैस की फ्री सुविधा के लिए भी मंत्री को धन्यवाद दिया। धन्यवाद ज्ञापन कपिलवस्तु के विधायक श्याम धनी राही और संचालन नितेश पांडेय ने किया। डीएम दीपक मीणा ने सभी का स्वागत किया। राज्य सभा सदस्य बृजलाल ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, लालजी त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

  • March 5, 2026
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez