केंद्रीय मंत्री से की सरसावा टोल प्लाजा को बंदर कराने की मांग

- सहारनपुर में सरसावा टोल प्लाजा का फाइल फोटो।
सरसावा। प्रैस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष संकल्प नैब ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भेजकर सरसावा में चल रहे अवैध टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग की है। प्रैस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष संकल्प नैब ने केंद्रीय मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि सरसावा नगर पालिका परिषद का क्षेत्र होने एवं केवल डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही टोल प्लाजा स्थित होना पूरी तरह अवैध है। उ
न्होंने बताया कि नियमानुसार नगर पालिका परिषद के दस किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा बनाने का प्राविधान नहीं है और पांच किलोमीटर की परिधि में तो यह पूरी तरह अवैध है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के मार्च 2022 में लोकसभा में दिए गए बयान को याद दिलाते हुए बताया कि उनका कहना था कि आगामी 3 माह में अर्थात जून 2022 तक सभी अवैध टोल प्लाजा समाप्त कर दिए जाएंगे। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अब तक केवल सहारनपुर में ही स्थित सरसावा टोल प्लाजा से जिला सहारनपुर के गागलहेड़ी टोल प्लाजा की दूरी लगभग 36 किलोमीटर है और उक्त सरसावा टोल प्लाजा से हरियाणा के दुसड़का टोल प्लाजा की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। जबकि नियमानुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर ही टोल प्लाजा बनाया जा सकता है और यहां लगभग 76 किलोमीटर की परिधि में 3 टोल प्लाजा स्थित हैं जो पूरी तरह अवैध हैं।
उन्होंने उल्लेख किया कि सरसावा में सड़क से कुछ सैंकड़ा मीटर चलने पर टोल प्लाजा का दंश जिले के पत्रकारों को घटना की रिपोर्टिंग के लिए आने-जाने पर झेलना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों तथा अन्य वर्गों का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीडऩ सरसावा स्थित अवैध टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है और उक्त टोल प्लाजा पर हालात भी सामान्य नहीं हैं। इसलिए सरसावा स्थित टोल प्लाजा को अविलम्ब बंद कराया जाना चाहिए।