मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान खरीद का कार्य 01 अक्टूबर से शुरू होगा – आशीष कुमार
- मण्डल में 38 धान क्रय केन्द्र स्थापित होंगे – सम्भागीय खाद्य नियंत्रक
सहारनपुर [24CN]। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक श्री आशीष कुमार नेे कहा कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत सम्भाग में सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद का कार्य 01 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होने कहा कि मण्डल में सभी संस्थाआंे के 38 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी धान क्रय केन्द्र रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश को छोडकर प्रत्येक दिन प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक खुले रहेंगे।
श्री आशीष कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर अपना धान विक्रय करने के लिए क्रय केन्द्रों पर जाने से पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्बिेण्नचण्हवअण्पद पर अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से करवा लें। पंजीकरण कराने के साथ ही संबंधित स्तर से सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त ही क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय के लिए पंहुचें। उन्होंने किसानों से कहा कि वह यह भी सुनिश्चित कर लें कि धान क्रय केन्द्र पर लाये जाना वाला धान सूखा एवं मानकांे के अनुरूप हो किसी भी दशा में गीला, कच्चा अथवा गला-सडा धान क्रय केन्द्रो पर नही लाये क्योंकि नियमानुसार उसको क्रय किया जाना सम्भव नही हो पायेगा। मानक के अनुरूप गुणवत्ता के धान का मूल्य सरकार द्वारा काॅमन/मोटा धान की कीमत 1940 रूपये प्रति क्विंटल व गे्रड ए धान की कीमत 1960 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गयी है। उन्होने शासन द्वारा निर्धारित धान की गुणवत्ता संबंधी मानको की अधिकतम सीमा के बारे में बताते हुए कहा कि विजातीय पदार्थ अकाबर्निक 01.00 प्रतिशत, विजातीय पदार्थ काबर्निक 01.00 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए दाने 05.00 प्रतिशत, अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुडे हुए दाने 03.00 प्रतिशत, अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण 06.00 प्रतिशत, तथा नमी 17.00 प्रतिशत से अधिक न हो।
सम्भागीय खाद्य नियंत्रक ने कहा कि धान की गुणवत्ता के मानको का अंकन प्रत्येक क्रय केन्द्रो पर लगाये गये बैनर पर भी देखा जा सकता है। उन्होने कहा यदि किसी कृषक का धान मानकों के अनुसार होने के बावजूद मण्डल के धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने में कोई परेशानी/समस्या हो तो वह समस्या के निराकरण के लिए सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, सहारनपुर मो0नम्बर 8005075532 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टिंग के नियमांे का भी पालन किया जाना उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जाना सम्भव हो सके। उन्होंने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु केन्द्र पर सेनिटाइजर साबुन इत्यादि की व्यवस्था करने के लिये भी निर्देश दिए है।