आई.सी.सी.सी. प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुरानी चुंगी चौक और नवाब गंज चौक पर सर्विलांस कैमरा और ट्रैफिक सिग्नल का कार्य 25 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश – मण्डलायुक्त

सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम. ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट आई.सी.सी.सी का निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि 25 सितम्बर तक आई.सी.सी.सी. डेटा पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि दो फिल्ड लोकेशन पुरानी चुंगी चौक और नवाब गंज चौक पर सर्विलांस कैमरा और ट्रैफिक सिगनल का सीधा प्रसारण का निरीक्षण किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए।
श्री लोकेश एम. आज यहां स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट आई.सी.सी.सी. का नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर मासाहिरो यामागुची के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य को पूरा करने में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी किये जाए। उन्होंने आई.सी.सी.सी का कार्य कर रही एजेंसी विजय विशाल प्रोजेक्ट हैड को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर स्थिति में 25 सितम्बर को दो फिल्ड लोकेशन पुरानी चुंगी चैक और नवाब गंज चैक पर कार्य पूरा कर लिया जाए।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह बताया की आई.सी.सी.सी. का प्रोजेक्ट में दिन रात कार्य चल रहा है। और समय से पहले पूरा किया जाएगा विजय विशाल प्रोजेक्ट हैड से कहा 25 सितंबर तक आई.सी.सी.सी. डेटा पूरा कर लिया जायेंगा।
इस अवसर पर सीनियर मैनेजर मासाहिरो यामागुची और प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शारिक अब्बास सहित विजय विशाल के अधिकारी मौजूद थे।