आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जन समूह को किया गया प्रेरित

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जन समूह को किया गया प्रेरित
  • सहारनपुर में उप श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में स्वतन्त्रता के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में तहत कार्यालय उप श्रमायुक्त, श्रम भवन, लेबर कालोनी में हर घर तिरंगा लगाये जाने हेतु उप श्रमायुक्त/सहायक निदेशक कारखाना, सहारनपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उप श्रम आयुक्त अनुपमा गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों एवं आम जनमानस को 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने घरों पर तिरंगा फहराये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा तिरंगा भी वितरित किये गये। उक्त के अतिरक्त लेबर कालोनी, सहारनपुर के समस्त निवासियों को उनके आवासों पर जाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने हेतु प्रेरित करते हुए उनके तिरंगा वितरित किया गया तथा दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों/औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर उनके यहां कार्यरत श्रमिकों तिरंगा लगाये जाने हेतु प्रेरित करते हुए तिरंगा वितरित किये गये।

उक्त के अतिरिक्त कार्यालय में आने वाले श्रमिक प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं को भी तिरंगा वितरित किया गया तथा कार्यालय के सभी कर्मचारियों द्वारा जहां वे निवास करते हैं आस-पास के घरों में तिरंगा लगाये जाने हेतु तिरंगा वितरित किया गया। अब तक लगभग 5500 तिरंगों का वितरण किया गया है।