सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 एवं अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन रविवार, 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे।
एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, जबकि अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल दोपहर 2 बजे से आयोजित किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों के लिए अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप लाना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन स्लिप के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से समय से पूर्व मैदान पर पहुंचने की अपील की है, ताकि ट्रायल प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
