सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित ब्लेनो कार सड़क पर पलटी, पति पत्नी घायल

सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित ब्लेनो कार सड़क पर पलटी, पति पत्नी घायल
  • हाईवे स्थित रोड पर पलट ब्लेनो कार

देवबंद [24CN] : सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित ब्लेनो कार सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार दंपती घायल हो गया। राहगीरों की मद्द से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।

जनपद अमरोहा निवासी भोला कुमार सोमवार को सहारनपुर में ब्याही बेटी को छोड़ने के लिए आए थे। साथ में पत्नी  राजेंद्री भी थी। शाम करीब पांच बजे पति पत्नी वापस लौट रहे थे। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जडौदा जट्ट गांव के समीप पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें भोला और राजेंद्री घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मद्द से उन्हें कार से बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया की दोनों मामूली रुप से चोटिल थे। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।