अघोषित बिजली कटोती से आम आदमी का जीवन हुआ दुभर , आम आदमी परेशान

नकुड [इंद्रेश]। गर्मी बढने के साथ ही क्षेत्र में बिजली संकट भी बढ गया है। लगातार चल रही अघोषित विद्युत कटोती ने आम आदमी का जीवन दुभर कर दिया है।

पिछले पंदरह दिनो से क्षेत्र में आठ से बारह घंटे की विद्युत कटोती चल रही है। जिससे नगर में पेयजल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। जिससे न केवल रोजेदार परेशान है। बल्कि आम आदमी भी प्रभावित हो रहा है। देहात में तो हालत ओर भी खराब है। नलकूपो की सप्लाई तो बारह से चैदह घंटे तक बंद है। परेशान किसान खेतो की सिंचायी तक नंही कर पा रहे है। भीषण गर्मी ने आम आदमी का जी वन दुभर कर रखा है। ऐसे बिजली की कटोती कोढ मे खाज का काम कर रही है।

बिजली कटोती से परेशान लोग बिजलीघर के चक्कर लगा रहे है। किसानो ने चेताया कि यदि बिजली की आपूर्ति मे तुरंत सुधार नही हुआ तो उन्हे आदेंालन का सहारा लेना पडेगा। बसपा नेता साहिल खान ने कहा कि बिजली प्रदेश सरकार किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के वादे के साथ सत्ता मे आयी थी। अब उसे अपना वादा पूरा करना चाहिए। लोग बिजली की कमी से जूझ रहे है ओर भाजपा के लोग चुप्पी साधे हुए है।

उधर भाकियु के जिला महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो को नियमित बिजली दे। अन्यथा किसान बिजली घरो का घिराव करने से भी पीछे नंही हटेगे। युनियन के चै0देवीसिंह , बलेंद्र चैधरी, आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों को बिजली आपूर्ति में की जा रही कटोती पर ध्यान देना चाहिए।