• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ukraine Crisis : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर बताई हमले की तारीख, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत देश छोड़ें

  • February 15, 2022
Ukraine Crisis : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर बताई हमले की तारीख, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत देश छोड़ें
  • वर्ल्ड बैंक ने जारी किए गए अपने इंटरनल मेमो में बताया है कि इसने यूक्रेन में अपने स्टाफ मिशन को निरस्त कर दिया है और सीमा पर करीब से मानिटरिंग कर रहे हैं जहां रूस की ओर से भारी मात्र में सैन्य बल तैनात किए गए हैं।

वाशिंगटन। यूक्रेन में रूस के संभावित हमले को देखते हुए वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक फंड (International Monetary Fund) ने सोमवार को अस्थायी तौर पर वहां रह रहे अपने स्टाफ को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि दोनों संस्थानों ने कहा है कि यूक्रेन के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा।दूसरी ओर  यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ’16 फरवरी रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का दिन होगा।’ जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वह बातचीत के माध्यम से हर तरह के विवाद को सुलझाना चाहते हैं।

वर्ल्ड बैंक ने जारी किए गए अपने इंटरनल मेमो में बताया है कि इसने यूक्रेन में अपने स्टाफ मिशन को निरस्त कर दिया है और सीमा पर करीब से मानिटरिंग कर रहे हैं जहां रूस की ओर से भारी मात्र में सैन्य बल तैनात किए गए हैं। मेमो में यह भी कहा गया है, ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप के लिए अपने स्टाफ व उनके परिवार की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।’ लेकिन इसमें यह नहीं बता गया है कि कहां और कितने स्टाफ को स्थानांतरित किया गया है। IMF ने भी यूक्रेन में अपने प्रतिनिधि वहराम स्टपनयन का भी अस्थायी तौर पर स्थानांतरण कर दिया है।

अमेरिका भी अपने यूक्रेन स्थित दूतावास को राजधानी कीव (Kyiv) से हटाकर पश्चिमी शहर लीव (Lviv) ले गया। IMF की ओर से यूक्रेन के लिए 5 बिलियन डालर का कर्ज दिया गया है वहीं वर्ल्ड बैंक ने भी 1.3 बिलियन डालर से आर्थिक मदद दी है।

रूस के विरोध में G7 देश, प्रतिबंध लगाने को तैयार 

रूस और यूक्रेन में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच G7 के वित्त मंत्रियों ने सोमवार को कहा कि वे यूक्रेन के क्षेत्र में रूसी सैनिकों द्वारा सैन्य आक्रमण की स्थिति में रूस पर सामूहिक रूप से गंभीर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और अमेरिका ने एक बयान में कहा कि हम सामूहिक रूप से आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, जिसका रूसी अर्थव्यवस्था पर व्यापक और तत्काल परिणाम होगा।

रूस के निकट स्थित नाटो के सदस्य देश लिथुआनिया में सोमवार को 70 जर्मन सैनिक पहुंच गए। कुछ रोज में वहां पर जर्मनी के 290 और सैनिक व 100 तोपें पहुंच जाएंगी। अमेरिका ने पोलैंड में सोमवार को आठ नए एफ-15 लड़ाकू विमान भेजे हैं। इस दौरान यूक्रेन की सीमाओं के नजदीक रूसी सेनाएं भी लगातार युद्धाभ्यास कर रही हैं। ऐसे में अमेरिका ने यूक्रेन पर किसी भी समय रूसी हमला होने की आशंका जताई है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez